IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के पहले वार्म-अप मैच में भारत ने गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी में ऑलराउंड प्रदर्शन करके मेजबान ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी। पहले बैटिंग करने उतरी भरतीय टीम ने 186 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर रखा जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 180 रन ही बना सकी। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने नें ओपनर केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के दमदार अर्धशतक शामिल थे।
अभी पढ़ें – ‘वह एक कमिटेड साथी है…,’ टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने सचिन तेंदुलकर को बना लिया मुरीद
दमदार फॉर्म में दिखें सूर्यकुमार यादव
हमेशा की तरह सूर्यकुमार अपने चिर-परिचित नजर में दिखे. अपनी पारी के दौरान उन्होंने कई पैडल और स्वीप शॉट खेले। सूर्या ने 6 चौका और 1 छक्का भी लगाया। उन्होंने 33 गेंदो पर 50 रनों की पारी खेली। लेकिन स्टम्प माइक में उनका एक ऑडियो कैच हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शानदार अर्धशतक तक पहुंचने के बाद सूर्यकुमार ने दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल से कहा कि वह उस गेंदबाज को मारने के मूड में नहीं हैं… उनकी यह बात साफ सुनाई दे रही थी।
अगली ही गेंद पर हुए आउट
मजे की बात ये है कि सूर्यकुमार यादव ने ये बात आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर कही थी और उसके बाद अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो गया और लोग इसे खुब आनंद के साथ शेयर कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – Pro Kabaddi 2022: दबंग दिल्ली का दबंग प्रदर्शन, कांटे के मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को रौंदा
मोहम्मद शमी ने की दमदार गेंदबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी। एक समय क्रीज पर ऐसा लग रहा था, जैसे ऑस्ट्रेलिया ने मैच को अपनी तरफ कर लिया है, लेकिन मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में चार विकेट ने भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदों को और खरा कर दिया है। पूरे मैच में बेंच पर बैठने के बाद वे आखिरी ओवर में आए और तहलका मचा दिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
34 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
54 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines