Virat Kohli Record IND vs AUS 3rd ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर में नित-नए कीर्तिमान गढ़ते नजर आ रहे हैं। किंग कोहली बुधवार को राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में लौटे। यहां उन्होंने एक बार फिर अपनी शानदार पारी से करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। कोहली ने 61 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक कुल 56 रन जड़े। वनडे में 66वीं फिफ्टी के साथ कोहली ने दो दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ डाला।
सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली
विराट कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। कोहली के नाम 113 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं। जबकि रिकी पोंटिंग ने 112 बार फिफ्टी प्लस स्कोर किया था। इस मामले में शीर्ष पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं। जिन्होंने 145 बार फिफ्टी प्लस स्कोर किया था। कोहली अब श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा से पीछे हैं। संगकारा के नाम 118, 50 प्लस स्कोर दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ओए होए…कैच लेकर इतरा गए विराट कोहली, कंधे उचकाकर किया सेलिब्रेट
विव रिचर्ड्स का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला
कोहली ने इसके साथ ही वेस्ट इंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला। कोहली वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए। उनके नाम 2228 रन हो गए हैं। उन्होंने विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। सर विवियन रिचर्ड्स के नाम 2187 रन दर्ज हैं।
इस मामले में भी भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3077 रन जड़े हैं। वहीं रोहित शर्मा 2332 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कोहली अब विंडीज के दिग्गज डेसमंड हेन्स से पीछे हैं। जिनके नाम 2262 रन दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: गर्मी से परेशान स्मिथ के लिए बीच मैदान लाई गई कुर्सी, कोहली ने मजे लेते हुए किए डांस, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
39 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
51 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
52 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines