IND vs AUS U19 World Cup Final : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साउथ अफ्रीका के बेनोनी में खेले गए फाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (47) के अलावा भारत का कोई भी दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। मुशीर खान, उदय सहारन और सचिन धास खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कंगारूओं ने निर्धारित 50 ओवर में अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 253 रन बना दिया। जिसके जवाब में भारत सिर्फ 174 ही बना पाया और फाइनल गंवा दिया। भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से हराया।
पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2012 में पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम ने कंगारुओं को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2018 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक बार फिर खिताबी जंग देखने को मिली थी। लेकिन इस बार भी भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना था। फिर अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल तीसरी बार है जब दोनों टीमों के बीच आमना-सामना हुआ और इस बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर पिछली दोनों हार का बदला ले लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने एक साल में तीसरी बार दी मात
यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम को बड़े इवेंट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मुंह की खानी पड़ी है। इससे पहले जून 2023 में सीनियर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल खेला गया था। जिसमें भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद उसी साल नवंबर 2023 में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर फाइनल मुकाबले में भारत को हरा दिया था। भारतीय फैंस अभी तक उस हार से पूरी तरह से उभर भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया।
पूरे टूर्नामेंट में अजेय था भारत
फाइनल से पहले भारत इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा था। कप्तान उदय सहारन, मुशीर खान, सचिन धास ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। वहीं गेंदबाजी में राज लिंबानी, सौम्य पांडे और नमन तिवारी की गेंदों के सामने कोई भी बल्लेबाज टीक नहीं पाया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय बल्लेबाज ताश के पत्तो की तरह ढह गए। सेमीफाइनल में भी भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। भारत की और से कप्तान उदय सहारन और सचिन धास ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि फाइनल में इस हार का जख्म भारतीय फैंस को काफी समय तक रहने वाला है। क्योंकि एक ही साल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 3 बार फाइनल में शिकस्त दी है।
ये भी पढ़े- IND vs AUS U19 World Cup Final: क्या एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया तोड़ देगा भारत का सपना? आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
ये भी पढ़े- IND vs ENG : न सरफराज, न रजत पाटीदार, यह खिलाड़ी करेगा इंग्लैंड के खिलाफ नंबर 4 पर बल्लेबाजी
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
41 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
48 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
1 hr ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
3 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines