IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 फरवरी को ही भारत पहुंच जाएगी और तैयारी शुरू कर देगी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी भाग ले रहे हैं और उन्होंने जमकर हुंकार भर दी है। हेड ने टेस्ट सीरीज के लिए अपनी स्ट्रेटजी बता दी है।
आक्रामक होकर खेलूंगा- हेड
ऑस्ट्रेलिया के अखबार ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत रवाना होने से पहले हेड ने कहा, ‘इंग्लैंड ने पाकिस्तान में जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देखने के बाद मैंने पीछे मुड़कर देखा तो पाया कि उपमहाद्वीप में खेली गई पिछली सीरीज में मैंने उतना सकारात्मक होकर बल्लेबाजी नहीं की जितना मैं चाहता था।’ इसके बाद उन्होंने अपने प्लान के बारे में भी बताया।
और पढ़िए – ‘तोड़ नहीं रहा, जला भी रहा है…’, अश्विन ने सरफराज खान पर दिया बड़ा बयान
हेड ने कहा, ‘हमने इन गर्मियों में तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी इसे परखा। मुझे लगता है कि मेरा ‘फ्रंट फुट डिफेंस’ अच्छा है और मेरा मानना है कि मुझे वहां रक्षात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक मानसिकता के साथ जाना होगा।’ हेड के इस बयान से ये साफ होता है कि वे भारत में तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे और जैसा हाल इंग्लैंड ने पाकिस्तान का किया था वैसा ही वे भारत का करने की कोशिश करेंगे।
IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
और पढ़िए –टीम इंडिया ने जीता दूसरा मैच, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
15 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
20 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
49 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines