IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले खराब बल्लेबाजी की फिर गेंदबाजी में भी हथियार डाल दिए। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।मार्श और हेड ने खेली शानदार पारियां
ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श आए थे। इन दोनों खिलाड़ी ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और महज 11 ओवर में 188 रन बना डाले। मार्श ने 36 बॉल में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाकर 66 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में 10 चौकों की मदद से 51 रन ठोके। जीत के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।
और पढ़िए – IND vs AUS: क्या तीसरे वनडे में Suryakumar Yadav को मिलेगी जगह? जानें कप्तान रोहित शर्मा का जवाब
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1637417815522115585?s=20
मिचेल मार्श ने दिया ये बयान
66 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले मिचेल मार्श ने मैच के बाद कहा कि ‘यह थोड़ा मजेदार था। जब आप इस तरह के एक छोटे लक्ष्य का पीछा कर रहे हों तो एक अच्छी शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है। मैं उम्मीद कर रहा था कि ट्रेविस हेड अटैक करेगा और मैं धीमि गति से खेल सकता हूं। सच कहूं तो मुझे स्विंग खेलने और ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी करने में मजा आ रहा है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1637424692767145985?s=20
और पढ़िए – SA vs WI 3rd ODI Live Streaming: सीरीज बराबर करने उतरेगी साउथ अफ्रीका की टीम, भारत में ऐसे देख सकेंगे लाइव
ट्रेविस हेड ने दिया ये बयान
सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी के बाद कहा कि ‘योगदान देकर अच्छा लगा, साझेदारी को आगे बढ़ाना वाकई अच्छा है। हम आज थोड़े व्यवस्थित थे और अपना समय लिया। बड़े साथी (मार्श) का दूसरे छोर पर होना अच्छा है, क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है कि हम दोनों एक ही समय पर बैटिंग करने जाएं। हमने काफी कैलकुलेटेड खेला। यह एक अच्छी साझेदारी थी, बहुत सुखद।’
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे
अगर मैच की बात करें तो भारत ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 117 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में बिना विकेट खोए 11 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही 3 मैचों की यह वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला चेन्नई में 22 मार्च को खेला जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
56 mins agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
2 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
3 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
3 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
3 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
4 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines