SA vs WI 3rd ODI Live Streaming: सीरीज बराबर करने उतरेगी साउथ अफ्रीका की टीम, भारत में ऐसे देख सकेंगे लाइव

SA vs WI 3rd ODI Live Streaming

SA vs WI 3rd ODI Live Streaming

विज्ञापन

SA vs WI 3rd ODI Live Streaming: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाना है। ये मैच अफ्रीका के सेनवेस स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा और इसे मेजबान टीम जरुर जीतना चाहेगी। इस सीरीज में फिलहाल अफ्रीका वेस्टइंडीज से 1-0 से पीछे चल रही है।

सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। इसका पहला मैच बारिश के चलते धुल गया था वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीका को चौका दिया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 335 रन बनाए थे वहीं जिसके जवाब में अफ्रीका की टीम 287 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

विज्ञापन

SA vs WI Head to Head: कौन किसपर भारी?

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 63 बार आमना-सामना हुआ है।प्रोटियाज टीम इनमें से 44 मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने सिर्फ 16 मैच ही जीते हैं। दो वनडे बिना नतीजे के खत्म हुए हैं, जबकि एक टाई में खत्म हुआ है।मेजबान टीम ने दोनों टीमों के बीच खेली गई आठ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में से सात में जीत दर्ज की है।

South Africa Squad: क्विंटन डी कॉक (wk), टेम्बा बावुमा (c), रयान रिकेल्टन, टोनी डी ज़ोरज़ी, रस्सी वैन डेर डूसन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, ब्योर्न फोर्टुइन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी बेंच एंडिले फेहलुकवायो, सिसंडा मगाला, लिज़ाद विलियम्स, वेन पार्नेल

विज्ञापन

West Indies Squad: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शमर ब्रूक्स, शाई होप (c & wk), निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, यानिक कारिया, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, केसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, शैनन गेब्रियल, रोस्टन चेज़

विज्ञापन

SA vs WI 3rd ODI Live Streaming: भारत में कैसे देखें लाइव

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह मैच 21 मार्च (मंगलवार) को सेनवेस स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से फैन कोड ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ