नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में शुरू हुए पहले टेस्ट के दूसरे दिन 22 साल के डेब्यूटेंट टॉर्ड मर्फी ने सुर्खियां बटोर लीं। ऑफ स्पिन गेंदबाज मर्फी ने अपने जाल में भारतीय मिडल ऑर्डर को फंसा दिया। उन्होंने अब तक 5 विकेट चटका डाले हैं। भले ही इस युवा खिलाड़ी ने इस मैच से पहले सिर्फ सात प्रथम श्रेणी के खेल खेले थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले मैच में मर्फी ने शानदार प्रदर्शन किया।
हाथों का अच्छी तरह से उपयोग करते हैं
मर्फी ने मैच के बाद कहा- यह कुछ दिन बहुत खास रहे हैं। डेब्यू पर पांच विकेट लेने के साथ शीर्ष पर पहुंचना मेरी उम्मीद से कहीं अधिक है। इसे मैं अपने बाकी के जीवन में देखकर गर्व करूंगा। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ कर कहा- मैंने दुनिया भर के बहुत से लोगों को गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय खिलाड़ी अपने हाथों का वास्तव में अच्छी तरह से उपयोग करते हैं। वे अपने हाथों को अपने पैड के सामने से बाहर निकालते हैं और उनके पास रन बनाने के बहुत सारे विकल्प हैं। इसलिए ये हमेशा से एक कठिन चुनौती थी।
श्रीलंका A दौरा करियर में महत्वपूर्ण मोड़
मर्फी पिछले साल इस समय तक अपने स्टेट की टीम में भी नहीं थे। मर्फी ने पिछले साल श्रीलंका A दौरे को अपने करियर में महत्वपूर्ण मोड़ बताया। उन्होंने कहा- “मेरे लिए सबसे बड़ी चीजों में से एक श्रीलंका दौरे पर जाना था। वहां थोड़ी सफलता से मुझे आत्मविश्वास मिला। गेंदबाज ने आगे कहा- जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला था वे सब कुछ देख रहे थे। वह मेरे साथ नेट्स में खेल रहे थे। साथ ही श्रीलंका को गेंदबाजी कर रहे थे। मैंने उसमें से बहुत आत्मविश्वास लिया। खुद पर थोड़ा और भरोसा किया और सोचा कि मुझे जो मिला है वह काफी अच्छा हो सकता है।
और पढ़िए – WPL: इंग्लैंड के नेशनल कोच जॉन लुईस UP Warriorz के मुख्य कोच नियुक्त
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines