IND vs AUS Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इसके लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने अपनी टीमों का ऐलान किया है। भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल नहीं आएंगे, उन्हें चोट के चलते टीम में जगह नहीं मिली है।
मैक्सवेल ने दिया ये बयान
भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘चोट के कारण भारत के आगामी दौरे में नहीं खेलना मुझे पूरी जिंदगी परेशान करेगा। मैक्सवेल ने यह बयान ‘फॉक्स क्रिकेट’ पर ‘बिग बैश लीग’ के मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए दिया है।
और पढ़िए – उस्मान ख्वाजा ने घुटना टेक मारा तूफानी छक्का, गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार, देखें Video
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया टीम को बताया बेहतर
ग्लेन मैक्सवेल ने ‘अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलना अच्छा है, खासकर भारत में। मुझे लगता है कि उन्हें (ऑस्ट्रेलिया) वैसी टीम मिल गयी है जो भारत दौरे के लिए सर्वश्रेष्ठ है।’ आपको बता दें कि मैक्सवेल ने अपने करियर में सिर्फ सात टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 4 भारत के खिलाफ थे। वह भारतीय जमीन पर साल 2013 और 2017 की टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम का पार्ट थे।
पिछले साल चोटिल हो गए थे मैक्सवेल
आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें पिछले साल नवंबर में एक मित्र की जन्मदिन की पार्टी के दौरान बाएं पैर में गंभीर चोट लगी थी। इस घटना ने मैक्सवेल को तीन महीने के लिए खेल से दूर कर दिया है। फिलहावल वह रिकवरी कर रहे हैं।
और पढ़िए – Novak Djokovic जैसा कोई नहीं…10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, राफेल नडाल की बराबरी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच कहां होंगे?
पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा।
दूसरा टेस्ट नई दिल्ली में खेला जाएगा।
तीसरा टेस्ट धर्मशाला में खेला जानएगा।
चौथा टेस्ट अहमदाबाद में खेला जाना है।
टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट स्क्वॉड
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लान्स मॉरिस, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर.
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines