IND vs AUS: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 जीतने के बाद वेस्टइंडीज को भी 2-0 से हरा दिया. हालांकि उसके बाद भी सोशल मीडिया पर विराट कोहली ही छाए हुए हैं. हाल के समय में किंग कोहली के संन्यास को लेकर बड़ी खबरें चल रही हैं. जिसके कारण ही उनके भविष्य को लेकर कई दिग्गज कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. अब आरसीबी के मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने भी कोहली के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. दिनेश ने विराट के मास्टरप्लान को भी उजागर कर दिया है.
विराट कोहली की खास तैयारी पर बोले दिनेश कार्तिक
टेस्ट और टी20 से विराट कोहली ने संन्यास का फैसला कर लिया है. अब वो भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में उनके वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. भारतीय मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के बयान ने सवाल और भी बड़े कर दिए हैं. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी और आरसीबी के मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने भी कोहली के भविष्य को लेकर बड़ा कमेंट किया है. अपने इंस्टाग्राम पर कोहली की खास तैयारी को लेकर कार्तिक ने कहा, ‘वह विश्व कप 2027 खेलने के लिए उत्सुक हैं, वह लंदन में ट्रेनिंग कर रहे थे. वह एक हप्ते में 2 से 3 सत्र अभ्यास कर रहे थे, इससे पता चलता है कि वह विश्व कप खेलने के लिए गंभीर हैं.’
ये भी पढ़ें: भारत में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन, इस शहर को मिली टूर्नामेंट की मेजबानी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाना होगा धमाल
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अब रवाना हो गई है. 15 अक्टूबर को विराट कोहली भी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए निकले हैं. 19 अक्टूबर से शुरू हो रही इस सीरीज में विराट कोहली कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे. जिससे उनके भविष्य को लेकर चल रही सभी अफवाहें एक बार में भी बंद हो जाए. विराट कोहली ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट को अपने नाम किया था. कोहली ने उसके बाद आईपीएल 2025 में भी अच्छा प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘अगर किसी के बाप में दम है, तो रोक कर दिखाओ…’ रोहित-विराट के भविष्य को लेकर दिग्गज ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
47 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines