भारत में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन, इस शहर को मिली टूर्नामेंट की मेजबानी

Commonwealth Games 2030: भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. भारत को 20 सालों के बाद अब कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने वाली है. जिसका ऐलान बहुत ही जल्द कर दिया जाएगा. इस टूर्नामेंट को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा. इस टूर्नामेंट का आयोजन मिलने के बाद अब ओलंपिक 2036 को होस्टिंग मिलने का भी चांस बढ़ गया है.

Commonwealth Games 2030

Commonwealth Games 2030

Commonwealth Games 2030: भारतीय खिलाड़ियों और खेल फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आई है. भारत को अब कॉमनवेल्थ 2030 की मेजबानी मिल गई है. जिसे गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा. जिसे गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा. 20 सालों के बाद भारत कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन करेगा. इससे पहले साल दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का आयोजन हुआ था. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने के बाद अब ओलंपिक 2036 के लिए भारत का दावा और मजबूत हो गया है. 

विज्ञापन

रेस में नाइजीरिया से जीता भारत 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के आयोजन के लिए भारत के अलावा नाइजीरिया भी रेस में शामिल था. अंत समय में  कॉमनवेल्थ गेम्स की इवेल्यूएशन कमेटी ने  भारत को नाइजीरिया के आगे चुना गया. अहमदाबाद में पिछले कुछ सालों से बड़े इवेंट की तैयारी चल रही है. जिसके कारण ही हाल में ही एक स्पोर्ट्स एरीन का भी उद्घाटन हुआ है. 

विज्ञापन

इसके अलावा इसी शहर में नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी मौजूद है. जहां पर 1.32 लाख दर्शक एक समय मैच का आनंद उठा सकते हैं. भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, ‘हम 2030 को एक मजबूत अवसर के रूप में देख रहे हैं जो हमारे युवाओं को प्रेरित, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत और कॉमनवेल्थ देशों में एक साझा भविष्य में योगदान देगा.’

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सुरेश रैना से लेकर डेविड वॉर्नर तक…ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन दिग्गजों की आवाज का चलेगा जादू 

विज्ञापन

दूसरी बार रेस हारा नाइजीरिया का अबुजा  

बात दें की नाइजीरिया का शहर अबुजा दूसरी बार कॉमनवेल्थ की मेजबानी करने चुका है. इससे पहले साल 2014 में ग्लास्गो को अबुजा के बजाय इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिल गई थी. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी भी अब ग्लास्गो को ही मिली है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक नाइजीरिया के अबुजा शहर को कॉमनवेल्थ गेम्स 2034 की मेजबानी दी जा सकती है. भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसको लेकर पोस्ट किया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ