Rohit Sharma: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को हाल में ही कप्तानी से हटाया गया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज में रोहित बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. जिसके कारण ही हाल के समय में वो बहुत ज्यादा समय नेट्स में बिता रहे हैं. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जमकर अभ्यास करने के बाद अब हिटमैन मुंबई के शिवाजी पार्क के नेट्स में समय बिता रहे हैं. जहां पर उन्होंने एक गगनचुंबी छक्का जड़कर अपना ही नुकसान कर लिया है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
रोहित शर्मा ने किया अपना ही नुकसान
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस समय जमकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. मुंबई के शिवाजी पार्क में रोहित शर्मा लगातार 2 घंटे बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आए. इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कोच अभिषेक नायर उनको अभ्यास कराते हुए नजर आए. नायर की मौजूदगी में हिटमैन ने स्पिन और तेज गेंदबाज दोनों के ही खिलाफ अच्छा खासा समय बिताया. इसी दौरान रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर एक गगनचुंबी छक्का जड़ा. जोकि सीधे उनकी ही लेम्बोर्गिनी कार के शीशे पर गिरी. जिसका कारण उनके कार का शीशा टूट गया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें फैंस भी नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘Rohit Sharma के साथ जो हुआ वो शुभमन गिल के साथ भी होगा’, टीम इंडिया की कप्तानी पर दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
बल्ले के साथ हिटमैन को करना होगा कमाल
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शिवाजी पार्क में रोहित को अभ्यास करते हुए देखने के लिए लगभग 10 हजार पार्क इकट्ठा हो गए थे. रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के बाद से अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा कम किया है. जिसके कारण ही उनका वजन भी पहले बहुत कम हो गया है. टीम इंडिया में बने रहने के लिए अब रोहित शर्मा को हर वनडे सीरीज में बल्ले का दम दिखाना होगा. ऐसे ऑस्ट्रेलिया सीरीज हिटमैन के लिए बहुत ज्यादा अहम होने वाला है. भारतीय टीम में बने रहने के लिए अब रोहित शर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी भी खेलना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों का काम तमाम करेगी CSK? पिछले सीजन कटाई थी नाक
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines