IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उसमें बेहद ही चौंकाने वाला फैसला देखने को मिला. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम इंडिया को जिताने वाले रोहित शर्मा को वनडे फॉर्मेट की ही कप्तानी से हटा दिया गया है. कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब रोहित बतौर बल्लेबाज ही प्लेइंग 11 में खेलने वाले हैं. ऐसे में उसके लिए वो खास तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं. हिटमैन की खास तैयारी की वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.
रोहित शर्मा कर रहे हैं खास तैयारी
टी20 विश्व कप 2024 के फौरन बाद रोहित शर्मा ने टी20 से संन्यास का ऐलान कर दिया था. जिसके बाद आईपीएल 2025 के दौरान रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का फैसला कर लिया. अब रोहित सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसके लिए वो खास तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ महीने में लगातार जिम में मेहनत करके रोहित ने अपना वजन भी बहुत कम कर लिया है. वहीं पहले से बहुत ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी के लिए रोहित ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी लंबा समय बिताया था. जहां पर वो अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम को ऑक्शन से पहले लगा बड़ा झटका, अहम सदस्य ने तोड़ा फ्रेंचाइजी से नाता
हिटमैन कर रहे हैं खास तैयारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी के लिए रोहित शर्मा ने 2 घंटे लगातार लंबे तेज गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास किया. रोहित फिलहाल पहले से भी ज्यादा समय बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा की जगह वनडे टीम में तभी बनी रहेगी. जब वो लगातार बल्ले से प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में अगर हिटमैन को आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में टीम इंडिया के लिए खेलना है, तो उन्हें बल्ले से स्कोर करते हुए रहना पड़ेगा. अब लगातार 2 सीरीज फेल होने का रिस्क रोहित नहीं उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित-विराट के कमबैक मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? इन 4 खिलाड़ियों को बैठना पड़ेगा बाहर
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines