IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के फौरन बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम को नियमित कप्तान पैट कमिंस की कमी खलने वाली है. कमिंस की जगह वनडे फॉर्मेट में भी ऑलराउंडर मिचेल मार्श को कप्तानी मिली है. मार्श की टीम फिलहाल भारत के खिलाफ सीरीज की तैयारी कर रही है. दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बड़ा बयान दिया है.
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार हैं मिचेल मार्श
ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल एशेज की तैयारी कर रही है. इस बड़ी सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ खेलना है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20आई मैच खेलने वाली है. दोनों टीमों के फॉर्म में होने के कारण रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने फॉक्स स्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘हमारे सभी खिलाड़ी एशेज के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सभी को भारत के खिलाफ खेलना पसंद है. हमारे बीच एक शानदार प्रतिद्वंद्विता है और एक टीम के तौर पर हम उनके लिए बहुत सम्मान रखते हैं. मुझे लगता है कि एशेज सीरीज से पहले भारत के खिलाफ खेलना वाकई एकदम सही समय है. यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होने वाली है.’
ये भी पढ़ें: IND vs WI: टीम इंडिया के साथ बड़ी ‘चीटिंग’! अंपायर के फैसले से छिड़ा विवाद, OUT को दिया नॉट आउट?
यहां पर देखें वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli से जुड़ी ये जानकारी हर भारतीय के उड़ा देगी होश, एक पोस्ट से करते हैं करोड़ों की कमाई
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines