Umpire OUT Decision Controversy

IND vs WI: टीम इंडिया के साथ बड़ी 'चीटिंग'! अंपायर के फैसले से छिड़ा विवाद, OUT को दिया नॉट आउट?

Umpire OUT Decision Controversy: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट चल रहा है. इस मुकाबले के दौरान तीसरे दिन अंपायर के एक फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो रहा है. अंपायर ने कैंपबेल को आउट दिया था लेकिन जब रिव्यू लिया गया, तो उन्हें नॉट आउट करार दिया गया. थर्ड अंपायर का ये फैसला काफी विवादित साबित हुआ है. कमेंट्री टीम ने भी इसका जिक्र किया और कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.

Third Umpire Decision Controversy: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में चल रहा है. तीसरे दिन एक फैसला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. वॉशिंटगन सुंदर की गेंद पर जॉन कैंपबेल को आउट करार दिया गया और इसके बाद कैंपबेल ने थर्ड अंपायर के पास जाने का फैसला किया. ऐसा लग रहा है कि रिव्यू के दौरान अंपायर ने बड़ी गलती कर दी और इसी चीज ने सोशल मीडिया पर विवाद छेड़ दिया है. लोग कह रहे हैं कि टीम इंडिया के साथ चीटिंग हुई है, क्योंकि आउट को नॉट आउट दिया गया है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के साथ बड़ी ‘चीटिंग’?

वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर कैंपबेल को LBW आउट किया गया और उन्होंने रिव्यू लिया. इसी बीच थर्ड अंपायर ने चेक किया कि बैट पर कहीं गेंद तो नहीं लगी. अल्ट्रा ऐज में स्पाइक आ गया और अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दे दिया. हालांकि, अंपायर ने ये नहीं देखा कि जब स्पाइक आ रहा था, तब बल्ला जमीन पर भी टच हुआ था. कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी नॉट आउट देने के बाद इस बात का जिक्र किया था. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ