नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच तीसरा दिन शुरू होते ही खत्म हो गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के बाद आईसीसी ने तीसरे टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई होल्कर स्टेडियम की पिच को खराब मानकर 3 डिमेरिट अंक दिए हैं। दोनों टीमों के स्पिनरों को पहले दिन की शुरुआत से ही मदद मिली। पूरे मैच के दौरान गिरे 31 विकेटों में से 26 स्पिनरों ने लिए जबकि केवल चार विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए। एक रन आउट हो गया।
ख्वाजा और लाबुशेन के बीच 90 प्लस का स्टैंड नहीं देखा
हालांकि भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ICC के इस कदम से भड़क गए हैं। गावस्कर ने कहा- यह बल्लेबाजी करने के लिए एक कठिन पिच थी। आप स्कोर से देख सकते हैं यह बल्लेबाजी करने के लिए आसान नहीं थी। मुझे लगता है कि तीन डिमेरिट अंक साधारण कारण के लिए बहुत कठोर हैं, अगर यह बल्लेबाजी करने के लिए इतनी कठिन पिच थी तो आपने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन के बीच 90 प्लस का स्टैंड नहीं देखा होगा। गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा- अगर पिच इतनी असंभव होती तो तीसरे दिन 77 रन की साझेदारी नहीं होती।
और पढ़िए – WPL 2023, RCB vs DC: स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गाबा की पिच को कितने डिमेरिट अंक मिले?
उन्होंने आगे कहा- “निश्चित रूप से कठिन पिच है, लेकिन आप भारत से यही उम्मीद करते हैं। साथ ही मुझे सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गाबा में टेस्ट मैच खेला गया था, जो दो दिनों में समाप्त हो गया था। इस दौरान गेंद इधर-उधर उड़ रही थी। तेज गेंदबाज बहुत खतरनाक लग रहे थे, उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। उस पिच पर जान का खतरा था। मुझे नहीं पता कि उसे कितने डिमेरिट अंक मिले और मैच रेफरी कौन था। लेकिन डिमेरिट अंक कैसे दिए जाते हैं, इस पर किसी तरह की समानता की जरूरत है।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
16 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines