‘पतले लड़के चाहिए तो फैशन शो में जाओ’ Sarfaraz Khan का चयन ना होने पर जमकर भड़के सुनील गावस्कर, कही ये बात

IND vs AUS Sarfaraz Khan Sunil Gavaskar

IND vs AUS Sarfaraz Khan Sunil Gavaskar

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के दो मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम की बात करें तो इसमें सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया है वहीं फर्ल्स क्लास क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान को अभी भी एंट्री नहीं दी गई है जिसपर कई दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सरफराज के सिलेक्शन ना होने के पीछे कई लोग उनके मोटापे को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इन सभी की बोलती बंद करते हुए सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

अगर सिर्फ दुबले पतले लोगों की तलाश कर रहे हैं तो..

सरफराज खान का चयन ना होने पर लगातार एक्सपर्ट्स द्वारा उनके रिकॉर्ड्स शेयर किए जा रहे हैं और चयन की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने सरफराज के मोटापे को चयन का मापदंड बनाने पर जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि ‘अगर आप सिर्फ दुबले-पतले लोगों की टीम में तलाश कर रहे हैं, तो एक फैशन शो में जा सकते हैं और कुछ मॉडल ढूंढ सकते हैं और उनके हाथों में बल्ला और गेंद थमा सकते हैं… फिर उन्हें सुधार सकते हैं। क्रिकेट इस तरह नहीं चलता। आपके पास सभी शेप और साइज के क्रिकेटर हैं। खिलाड़ी के कभी शारीर पर नहीं जाना चाहिए, उसके प्रदर्शन को देखिए।’

विज्ञापन

खतरनाक फॉर्म में सर फराज खान

मुंबई से खेलने वाले सरफराज खान रणजी से लेकर विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन की बदौलत कई लोग उन्हें भारत का ब्रेडमैन भी कह रहे हैं। इस बात का सीधा उदाहरण उनके रिकॉर्ड्स भी हैं जो कि हैरान करने वाले हैं। सरफराज खान के करियर पर डालें तो उन्होंने अभी तक खेले 36 मुकाबलों में 80.47 की अविश्वसनीय औसत के साथ 3380 रन बनाए हैं। सरफराज का बल्ला पिछले कुछ सालों से रेड बॉल क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। 2019/20 सीजन में उन्होंने 154.66 की औसत से 928, वहीं 2021/22 में 122.75 की औसत से उनके बल्ले से 982 रन निकले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ