IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 1 मार्च 2023 से खेला जाना है। ये मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के कप्तान पैट कमिंस इस मैच से बाहर हो गए हैं। वहीं उनकी जगह टीम की कमान दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है। स्मिथ अनुभवी खिलाड़ी है और उनका कप्तानी में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। ऐसे में जब भारतीय टीम इंदौर टेस्ट में उतरेगी तो उन्हें इसे देखना बेहद जरूरी है।
Steve Smith Test Captaincy record: स्टीव स्मिथ का ऐसा है रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का टेस्ट में कप्तान के रुप में रिकॉर्ड शानदार है। वे 2018 तक टीम के कप्तान थे हालांकि बाद में सेंडलपेपर स्केंडल के बाद उन्हें कप्तानी से हाथ धोना पड़ गया था। इसके बाद 2020 में उन्हें फिर से टीम में लिया गया था लेकिन कप्तानी से दूर रखा गया था। स्मिथ इसके बाद टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते रहे और पहले टीम के उपकप्तान बने और अब पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में वे टीम की कप्तानी करेंगे।
स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 34 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। इसमें से टीम ने 18 मैच में जीत हासिल की है और टीम को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। स्मिथ का विनिंग परसेंटेज 50 से भी ज्यादा का है जो कि टेस्ट में काफी शानदार माना जाता है।
और पढ़िए – ‘एक खिलाड़ी का नाम बताओ’…KL Rahul के समर्थन में उतरे गंभीर ने आलोचकों की बोलती बंद कर दी
स्टीव स्मिथ विराट कोहली को देते हैं कड़ी टक्कर
टेस्ट में कप्तानी की बात करें तो स्टीव स्मिथ की हमेशा से विराट कोहली से तुलना की जाती है। लेकिन दोनों के बीच रिकॉर्ड को देखें तो इसमें कम ही अंतर दिखाई देता है। विराट कोहली ने 68 मैचों में कप्तानी की है और इसमें 40 मैच जिताए हैं। इस प्रकार कोहली का विनिंग परसेंटेज 58.82 प्रतिशत है जो कि स्टीव स्मिथ के 54.28 प्रतिशत से ज्यादा है।
इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम:
एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर
और पढ़िए – एक शॉट से Sachin Tendulkar ने रच दिया था इतिहास, वनडे में जड़ा था पहला दोहरा शतक, देखें वीडियो
इंदौर टेस्ट के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
41 mins agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
47 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
1 hr agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
1 hr agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
3 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines