नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निणार्यक वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। किंग कोहली अपनी लय में दिखे और उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में चौके-छक्के लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने 18वें ओवर में इतना शानदार छक्का ठोका कि चेपॉक स्टेडियम में बैठे दर्शक खुश हो गए।
चौका ठोक दिखाए तेवर
18वें ओवर में कोहली ने एश्टन एगर की दूसरी ही गेंद पर चौका ठोक अपने तेवर दिखा दिए थे। अगली बॉल खाली छोड़ कोहली ने एगर को थोड़ी राहत दी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि कोहली अगली ही बॉल पर उनका क्या हश्र करने वाले हैं। जैसे ही एगर ने चौथी गेंद डाली, कोहली ने पैर खोले और बल्ले का मुंह खोलकर डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर इतना करारा छक्का ठोका कि बॉल को हवा में देख स्मिथ कैच आउट करने का इशारा कर उंगली उठाते रह गए, लेकिन कोहली के तूफानी शॉट से बॉल सीधा बाउंड्री पार चली गई।
https://twitter.com/urstruulynoor/status/1638545849029656576
और पढ़िए – कोहली का शानदार छक्का देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
रोहित और गिल ने दिलाई अच्छी शुरुआत
टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बाद में बल्लेबाजों की लय बिगड़ गई। रोहित शर्मा ने 17 गेंदों में 30 और गिल ने 49 गेंदों में 37 रन बनाए। टीम इंडिया के दो विकेट 12.2 ओवर में 77 रन पर गिर गए। इसके बाद कोहली और केएल राहुल ने मिलकर पारी को संभाला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines