---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: श्रेयस अय्यर ने दिया दिल जीतने वाला बयान, विराट कोहली की जगह बल्लेबाजी पर कही बड़ी बात

Shreyas Iyer on Virat Kohli India vs Australia 2nd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 99 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच में नंबर-3 पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार शतक जड़ा। अय्यर ने 90 गेंदों […]

---विज्ञापन---

Shreyas Iyer on Virat Kohli India vs Australia 2nd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 99 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच में नंबर-3 पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार शतक जड़ा। अय्यर ने 90 गेंदों में 11 चौके-3 छक्के ठोक कुल 105 रन ठोके। हालांकि इस दौरान वे बाएं हाथ में दर्द से कराहते हुए भी नजर आए। मैच के बाद उन्हें इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद मैच प्रजेंटेशन के दौरान उन्होंने दिल जीतने वाला बयान दिया।

पिछले कुछ महीनों से मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं

श्रेयस अय्यर ने कहा- चोट के बाद वापसी एक रोलरकोस्टर राइड की तरह रही। मेरी टीम के साथी, दोस्त और परिवार मुझे सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद थे। मैं टीवी पर मैच देखता था। अब मैं वापस आकर ड्रेसिंग रूम के माहौल का आनंद लेने के लिए उत्साहित हूं। पिछले कुछ महीनों से मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बाउंड्री लाइन तक पहुंच गए थे श्रेयस अय्यर, अंपायर ने दे दिया नॉटआउट, जानें कैच को लेकर MCC का नियम

---विज्ञापन---

मैच के दौरान मुझे दर्द और चुभन होती रही, लेकिन पता था कि मेरा लक्ष्य क्या है। खुशी है कि मैं आज अपनी योजनाओं को पूरी तरह से लागू करने में सफल रहा। जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो चीजों को जटिल नहीं बनाना चाहता था।

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6, सूर्यकुमार यादव ने उड़ाईं कैमरून ग्रीन की धज्जियां, ठोक डाले लगातार 4 छक्के, देखें वीडियो 

---विज्ञापन---

विराट कोहली से नंबर-3 का स्थान छीनने की कोई संभावना नहीं 

श्रेयस ने इसके बाद दिल जीतने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा- मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए फ्लैक्सिबल हूं। मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, चाहे मेरी टीम को कुछ भी करना पड़े। विराट कोहली महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उनसे नंबर 3 का स्थान छीनने की कोई संभावना नहीं है। मुझे बस स्कोर करते रहना है।

First published on: Sep 24, 2023 11:22 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola