नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया 262 रनों पर आउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो रवींद्र जडेजा ने चौका ठोक रहे उस्मान ख्वाजा का शिकार कर दिया। जडेजा ने उस्मान को महज 6 रनों पर पवेलियन भेजा। जडेजा की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने गली में इतना बेहतरीन कैच लपका कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
छठे ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। जडेजा की बॉल पर ख्वाजा एक चौका ठोक चुके थे। इतने में उन्होंने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, तो ख्वाजा ने इसे विकेटकीपर और गली के बीच से निकालने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले को छूते हुए जैसे ही गली की ओर गई, यहां खड़े श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए दमदार कैच लपक लिया। श्रेयस का ये कैच इतना बेहतरीन था कि उन्होंने एक झटके में बॉल को जज किया और छाती पर आ रही गेंद को झट से लपक लिया। एक पल के लिए भी वे गलती करते तो कैच ड्रॉप हो सकता था। आखिरकार ख्वाजा को 6 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा।
और पढ़िए –विराट कोहली के आउट होने पर दिग्गजों ने कही बड़ी बात, जानिए अंपायर के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल
ऑस्ट्रेलिया को मिली 62 रनों की लीड
बहरहाल, दूसरे दिन मुकाबला काफी रोमांचक रहा। टीम इंडिया 262 रन पर आउट हुई तो ऑस्ट्रेलिया ने 1 रन की लीड प्राप्त की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 61 रन बनाए। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 62 रनों की लीड के साथ मैदान में उतरेगी।
श्रेयस अय्यर का ये बेहतरीन कैच देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines