Sanju Samson on Ignored in ODI: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टी20 टीम में संजू सैमसन का नाम है लेकिन वनडे में उन्हें इग्नोर कर दिया गया है. ये चीज काफी समय से होती आ रही है. संजू ने वनडे में अपनी आखिरी पारी में शतक लगाया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2023 में उन्होंने ये पारी खेली थी. संजू ने टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर रखी है और वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. संजू को अपने करियर में कई बार टीम से अंदर-बाहर किया गया. अब उन्होंने बार-बार इग्नोर किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है.
बार-बार इग्नोर होने पर संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी
संजू सैमसन का स्पोर्ट्स कास्ट पॉडकास्ट पर बात करते हुए वनडे में अपने पहले शतक और बार-बार टीम से बाहर होने पर दर्द छलका. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा पहला शतक साउथ अफ्रीका में आया था. मैं टीम के अंदर-बाहर हो रहा था और कुछ मैच खेल रहा था. मुझे अंदर ही अंदर पता था कि मैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लायक था. हालांकि, जब तक आप लोगों के सामने खुद को साबित नहीं करते, आपको स्वीकार नहीं किया जाता.’
सैमसन ने आगे कहा, ‘उस शतक के बाद मुझे नहीं पता कि खिलाड़ी क्या बात कर रहे थे लेकिन मेरे दिमाग में मुझे पता चल रहा था कि मैं इस लेवल के लिए बना हूं. उस समय अंदरूनी तौर पर काफी चीजें बदल गई. वो सीरीज का निर्णायक मैच था और मुझे पता था कि अगर मैं परफॉर्म नहीं करूंगा, तो मुझे हटा दिया जाएगा. इसी वजह से जब मैंने मुश्किल समय में शतक लगाया, तो मैंने खुद से कहा कि मैं ये कर सकता हूं और मैं बड़ी चीजों के लिए बना हूं.’
ये भी पढ़ें:- वुमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कमजोरी बिगाड़ेगी खेल!
संजू सैमसन का वनडे में प्रदर्शन
संजू सैमसन का वनडे में रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने जुलाई 2021 में अपना एकदिवसीय डेब्यू किया था और इसके बाद से वो 16 वनडे मैच खेल चुके हैं और 14 बार उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला है. उन्होंने 510 रन बनाए हैं और उनका औसत 56.66 का है. इसी बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 108 का है. उन्होंने वनडे में एक शतक और अर्धशतक लगाया. उनका रिकॉर्ड देखकर साफ पता लग रहा है कि उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: यशस्वी जायसवाल के साथ हुई ‘चीटिंग’! विवादित रन आउट पर मचा बवाल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines