Yashasvi Jaiswal Not Out Controversy

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल के साथ हुई 'चीटिंग'! विवादित रन आउट पर मचा बवाल

Yashasvi Jaiswal Not Out Controversy: भारत और वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. शुभमन गिल के साथ तालमेल की कमी के चलते वो रनआउट हो गए. अब कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनसे लग रहा है कि वो आउट नहीं थे और कीपर ने उन्हें रनआउट करते हुए गेंद सही तरह से नहीं पकड़ी. ये अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया.

Yashasvi Jaiswal Runout Controversy: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक लगाने से इरादे से उतरे थे. हालांकि, गिल के साथ तालमेल की कमी के चलते वो रन आउट हो गए. 175 रन पर उनकी धमाकेदार पारी का अंत हो गया. अब जायसवाल के रन आउट हो लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. कई लोग कह रहे हैं कि जायसवाल के साथ चीटिंग हुई है और वो नॉट आउट थे.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल के रन आउट में हुई बेईमानी?

पारी के 92वें ओवर में जायसवाल ने शॉट लगाया और गिल को रन भागने के लिए कहा. गिल ने मना कर दिया और जायसवाल अपने एंड पर पहुंचने में असफल रहे. इसी के चलते जायसवाल आउट हो गए और पवेलियन लौट गए. बाद में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जहां जायसवाल को रन आउट करने के दौरान विकेटकीपर के हाथ से गेंद हट गई. नियमों के अनुसार रन आउट करते समय गेंद ग्लव्ज में होनी चाहिए. देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे अंपायर्स ने रनआउट दोबारा चेक करने की मेहनत ही नहीं की. अगर चेक किया जाता, तो जायसवाल शायद नॉटआउट होते. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ