IND vs AUS: टीम इंडिया पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत पकड़ बनाती नजर रही है। भारत की बढ़त 100 रनों से ज्यादा की हो चुकी है। जिससे भारतीय टीम अब कंगारू टीम पर शिकंजा कसती नजर आ रही है। वहीं टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी ‘𝐑𝐑𝐑’ की तारीफ की है।
टीम इंडिया के ‘𝐑𝐑𝐑’
भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने अब तक इस टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया तो रवींद्र जडेजा ने भी आलराउंडर प्रदर्शन किया है। रवींद्र जडेजा ने पहले पांच विकेट निकाले और फिर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं आर अश्विन ने भी 3 विकेट लेकर कंगारू टीम को झटके दिए। अश्विन ने नाइट वॉचमेन आकर 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी खेली।
और पढ़िए – ‘उन्हें भी टीम से बाहर..’ David Warner पर जमकर बरसे रिकी पोंटिंग, कह दी ये बड़ी बात
https://twitter.com/sachin_rt/status/1623955340575522816?s=20&t=IpngmjHk5LKquBa1wr2FcQ
इसलिए सचिन तेंदुलकर ने इन तीनों को ‘𝐑𝐑𝐑’नाम दिया है। खास बात यह है कि भारत की यह तिगड़ी अब तक कंगारूओं की नाक में दम किए हुए हैं। भारत अपनी बढ़त और मजबूत करता जा रहा है। ताकि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा से ज्यादा लीड दे सके। क्योंकि चौथी पारी में बल्लेबाजी टीम इंडिया को करनी पड़ेगी। जो नागपुर की पिच पर आसान नजर नहीं आती है।
और पढ़िए – W W W W W… Todd Murphy ने तोड़ डाला 66 साल पुराना ये अनोखा रिकॉर्ड
रोहित ने लगाया 9वां शतक
भारत की तरफ से रोहित शर्मा सबसे सफल बल्लेबाज रहे, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 120 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 20 शानदार चौके और 2 जबरदस्त छक्के लगाए। रोहित ने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका पहला टेस्ट शतक है। खास बात यह है कि रोहित शर्मा टीम इंडिया के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं। जिन्होंने बतौर कप्तान टी-20, वनडे और टेस्ट में शतक लगाया है।
रोहित के अलावा रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी शानदार पारियां खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले को तलवार जैसा घुमाकर जश्न मनाया। बता दें कि भारतीय टीम इस मैच में मजबूत पकड़ बनाती जा रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
17 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines