हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: रोहित शर्मा के लिए मुश्किल बना '40' का आंकड़ा, वर्ल्ड कप 2023 में 5वीं बार हुए आउट

IND vs AUS, Rohit Sharma Unlucky Number: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल में शानदार शुरुआत की लेकिन 47 रन बनाकर वह आउट हो गए।

विज्ञापन
IND vs AUS Rohit Sharma Unlucky Figure World Cup 2023 Dismissal in 40s Fifth time

IND vs AUS, Rohit Sharma Unlucky Number: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूरे वर्ल्ड कप 2023 की तरह इस बार भी अपने आतिशी अंदाज में शुरुआत की। फाइनल मुकाबले में एक छोर से शुभमन गिल अपना विकेट फेंक गए लेकिन रोहित का ताबड़तोड़ खेल नहीं रुका। उन्होंने 30 गेंदों पर 47 रन बना लिए थे लेकिन 31वीं गेंद इस फाइनल मुकाबले में उनके लिए काल बनी और मैक्सवेल ने उनका विकेट लिया। लेकिन सबसे बड़ी बात रही इस वर्ल्ड कप में रोहित का अनलकी नंबर।

रोहित शर्मा के लिए मुश्किल बना ’40’ का फिगर

मौजूदा वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पांचवीं बार 40s में आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें  4 चौके व 3 छक्के शामिल थे। इससे पहले सेमीफाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित 47 रन पर ही आउट हुए थे। वहीं इस वर्ल्ड कप में वह कई बार 40 का आंकड़ा पार करके पवेलियन लौटे। उन्होंने तकरीबन हर मैच की तरह इस बार भी भारत को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई लेकिन खुद की पारी को आगे नहीं ले जा सके।

यह भी पढ़ें:- भारत की जीत पक्की! वर्ल्ड कप फाइनल में टॉस से रहा स्पेशल कनेक्शन, 1983 और 2011 की आई याद

विज्ञापन

रोहित पांच बार 40s में आउट

  • 48 vs बांग्लादेश
  • 46 vs न्यूजीलैंड
  • 40 vs साउथ अफ्रीका
  • 47 vs न्यूजीलैंड (सेमीफाइनल)
  • 47 vs ऑस्ट्रेलिया (फाइनल)

यह भी पढ़ें:- फाइनल के बीच मैदान में घुसा शख्स, फिलिस्तीन का झंडा लेकर पहुंचा विराट के करीब

वर्ल्ड कप 2023 में रोहित का प्रदर्शन

रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 11 मैचों में 597 रन बनाए जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 125.9 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनका औसत वर्ल्ड कप 2023 में 54.27 का रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 41 छक्के लगाए हैं। वह भारत के लिए विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन भी इस टूर्नामेंट में बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola