World Cup 2023, Rohit Sharma Toss Technique: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टॉस के दौरान सिक्का उछालने की तकनीक पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सिकंदर बख्त ने सवाल उठाए थे। उसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। अब फाइनल मुकाबले में जब टीम इंडिया टॉस हारी उसके बाद भी इस पर चर्चा होने लगी। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम की फाइनल मुकाबले में टॉस के बाद प्रतिक्रिया सामने आई।
वसीम अकरम का बड़ा बयान
वसीम अकरम ने इस सवाल को उठाने के बाद सिकंदर बख्त पर प्रतिक्रिया देते हुए उसकी निंदा की थी। अब उन्होंने फाइनल में रोहित के टॉस हारने के बाद कहा कि,’मुझे उम्मीद है कि अब इंडिया के टॉस हारने पर लोग संतुष्ट होंगे। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि इसको लेकर भी लोग सवाल खड़े करने लगेंगे। कुछ लोग कहेंगे कि सिक्का स्पॉन्सर LOGO पर गिरा इसलिए इंडिया टॉस हारी। तो ऐसे लोगों को आप कभी खुश नहीं कर सकते।’
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल के बीच मैदान में घुसा शख्स, फिलिस्तीन का झंडा लेकर पहुंचा विराट के करीब
क्या था सिकंदर बख्त का बयान?
सिकंदर बख्त ने एक पाकिस्तानी चैनल पर यह बेतुका बयान दिया था कि, रोहित शर्मा टॉस के दौरान सिक्का बहुत दूर तक उछालते हैं जिसके कारण विपक्षी कप्तान कभी जाकर देख नहीं पाते हैं। लेकिन यह बयान देने से पहले सिकंदर बख्त यह शायद भूल गए थे कि टॉस के दौरान मैच रेफरी भी मौजूद होते हैं। आमतौर पर टॉस के दौरान मैच रेफरी ही जाकर देखते हैं कि उछालने के बाद सिक्के में हेड आया या टेल। यह चर्चा सेमीफाइनल में भारत के टॉस जीतने के बाद हुई थी।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत की जीत पक्की! वर्ल्ड कप फाइनल में टॉस से रहा स्पेशल कनेक्शन, 1983 और 2011 की आई याद
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस फाइनल मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने के फैसले से सभी को चौंका दिया। उन्होंने हालांकि, ओस का हवाला दिया जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इससे भारतीय फैंस के लिए टॉस ज्यादा दिक्कत लेकर नहीं आया। पर पाकिस्तान के उन पूर्व खिलाड़ी के लिए जरूर यह करारा जवाब था जो भारतीय कप्तान की टॉस के दौरान सिक्का उछालने की तकनीक पर सवाल उठा रहे थे। इसलिए वसीम अकरम ने कहा कि यह अच्छा रहा कि इंडिया टॉस हार गई।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
20 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
24 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
45 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines