नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट अहमदाबाद में गुरुवार से शुरू हुआ। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 255 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 104 और कैमरन ग्रीन 49 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल मजबूत स्थिति में दिख रही है, तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा का पसीना छूटता नजर आ रहा है।
इस बीच कप्तान के साथ पहले दिन कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रोहित ने ईशान किशन को किसी बात पर थप्पड़ दिखा दिया। जैसे ही ये नजारा सामने आया, वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो गया।
हड़बड़ी में दौड़ रहे थे ईशान किशन
ये नजारा उस वक्त सामने आया जब ड्रिंक्स के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन खिलाड़ियों के लिए पानी लेकर मैदान पर गए। ब्रेक खत्म होने के बाद जब ईशान ड्रेसिंग रूम लौटे तो काफी हड़बड़ी में दिख रहे थे। वे दौड़ लगाते हुए बोतल इकट्ठी कर वापस जा रहे थे।
इधर, कप्तान रोहित शर्मा इत्मिनान से पानी पी रहे थे। जैसे ही ईशान दौड़ लगाते हुए रोहित के पास आए तो उन्होंने बोतल थमाने की कोशिश की, लेकिन ईशान की स्पीड ज्यादा होने की वजह से बाेतल उनके हाथ से छूट गई। बोतल नीचे गिरने के बाद रोहित शर्मा ने ईशान किशन को थप्पड़ दिखा दिया। हालांकि ये सब मजाकिया अंदाज में हुआ। जिसे देख फैंस दंग रह गए।
बहरहाल, टीम इंडिया दूसरे दिन गेम में वापसी करना चाहेगी क्योंकि उनकी एक जीत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर देगी। भारत को श्रीलंका से चुनौती मिल सकती है क्योंकि यदि चौथे टेस्ट में टीम इंडिया को ड्रॉ या हार मिलती है और इधर श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट जीत लेती है तो वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। हालांकि ये काम आसान नहीं होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines