IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी का आगाज 9 फरवरी से होने वाला है। इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पर सबकी निगाहें रहेंगी। लेकिन इन सबसे इतर टीम के ऑफ स्पिनर अश्विन ने बड़ा खुलासा किया है।
अश्विन ने भारतीय टेस्ट टीम के सबसे अहम खिलाड़ी का खुलासा करते हुए उसकी जमकर तारीफ भी की है। अश्विन ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा का नाम नहीं लिया, उनके अनुसार, श्रेयस अय्यर इन खिलाड़ियों से ज्यादा आक्रामक बल्लेबाज है।
अश्विन ने अय्यर को बताया रोहित-कोहली से खतरनाक बल्लेबाज
अश्विन ने श्रेयस अय्यर को लेकर कहा कि ‘श्रेयस अय्यर पिछले कुछ वर्षों में ऋषभ पंत के साथ भारत के जाने-माने टेस्ट बल्लेबाज रहे हैं। यह अपने आप में उनके लिए कम तारीफ है। वह इस बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहे हैं। वह पंत की गैरमौजूदगी में भारत के लिए अहम खिलाड़ी साबित होने जा रहे हैं।’
और पढ़िए – क्या टेस्ट में डेब्यू करने जा रहे हैं सूर्यकुमार यादव ?, SKY ने खुद दिए संकेत
अय्यर बाहर, सूर्या कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टेस्ट में श्रेयस अय्यर नहीं खेलेंगे। वह चोटिल हैं। ऐसे में टीम इंडिया को उनकी कमी खलेगी। अय्यर के पहले टेस्ट से बाहर होने पर विस्टफोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का टेस्ट डेब्यू हो सकता है। अय्यर दूसरे टेस्ट मैच तक फिट हो सकते हैं।
और पढ़िए – क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 8 दिन बाद होगा IND vs PAK के बीच महामुकाबला, देखें डिटेल
क्यों श्रेयस अय्यर को अहम बल्लेबाज मानते हैं अश्विन?
श्रेयस अय्यर का टेस्ट में बढ़िया प्रदर्शन रहा है। उन्होंने साल 2021 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद से ही टीम के लिए बढ़िया काम किया। 7 टेस्ट मैचों में अय्यर ने 56.72 की शानदार औसत से 624 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि अय्यर का घर में 55.42 की औसत से 388 रन बनाने का शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 1 शतक और 5 शतक।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines