नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में केएल राहुल फॉर्म में लौटे तो वहीं टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली।
केएल राहुल ने जडेजा के साथ मिलकर 108 रन की साझेदारी की। उन्होंने 91 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 75 रन जड़े। वहीं दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाकर टीम इंडिया के लिए अहम पारी खेली। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में पहले मैच में कप्तानी करने आए हार्दिक पांड्या इस जीत से गदगद दिखाई दिए।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘8 महीने बाद…’, प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद रवींद्र जडेजा ने दिया ये बयान
हम दोनों बार दबाव में थे
उन्होंने इस जीत के बाद कहा- हम दोनों बार दबाव में थे। हमने अपना संयम बनाए रखा और उन स्थितियों से बाहर आने के रास्ते खोजे। एक बार जब हमने अपनी ओर गति पकड़ ली, तो हम खेल में शीर्ष पर थे। आज हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है।
जड्डू और शुभमन ने भी शानदार कैच लपके
पांड्या ने आगे कहा- हमने जितने मौके बनाए, उन्हें भुनाना पड़ा। जड्डू और शुभमन ने भी शानदार कैच लपके। जड्डू की बात करें तो उन्होंने वही किया जो वह कर सकते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में ब्रेक के बाद जिस तरह से उन्होंने फिनिश किया, हमें केएल के साथ साझेदारी की जरूरत थी और उन्होंने हमारे लिए काम किया। ये बहुत शानदार था। गर्मी थी, लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा था। जिस तरह से केएल और जड्डू ने बल्लेबाजी कर मैच का अंत किया उससे हमें आत्मविश्वास मिला। उन्हें बल्लेबाजी करते देखना बहुत सुकून देने वाला था। कुल मिलाकर, बहुत अच्छी जीत और उन पर बहुत गर्व है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
40 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines