---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: आउट या नॉटआउट, विराट कोहली के LBW मामले में क्या कहता है MCC का नियम, जानिए

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली के विकेट पर जमकर बवाल हो गया। शनिवार को 44 रन बनाकर खेल रहे कोहली अंपायर के विवादास्पद फैसले का शिकार हो गए। कोहली को 50वें ओवर में अंपायर नितिन मेनन ने आउट करार दिया। जब कोहली ने डीआरएस लिया, […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली के विकेट पर जमकर बवाल हो गया। शनिवार को 44 रन बनाकर खेल रहे कोहली अंपायर के विवादास्पद फैसले का शिकार हो गए। कोहली को 50वें ओवर में अंपायर नितिन मेनन ने आउट करार दिया। जब कोहली ने डीआरएस लिया, तो इसमें नजर आया कि बॉल बैट और पैड से एकसाथ टकराई है।

इसके बाद थर्ड अंपायर ने भी नितिन मेनन के फैसले को बरकरार रखा और आखिरकार कोहली को पवेलियन लौटना पड़ा। कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 74 और रविचंद्रन अश्विन ने 37 रन की पारी खेली, लेकिन पूरी टीम 262 रन पर आउट हो गई। कोहली के इस एलबीडब्ल्यू मामले पर क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का नियम क्या कहता है, आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Luke Jongwe को भारतीय सट्टेबाज ने ऑफर कराई स्पॉट फिक्सिंग, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने की बड़ी कार्रवाई

बॉल बैट और पैड से एकसाथ टकराए तो क्या है नियम?

एमसीसी ने एलबीडब्ल्यू के इस नियम को 36.2.2 के जरिए परिभाषित किया है। इसके अनुसार, यदि गेंद बल्लेबाज के बल्ले और शरीर से एक साथ संपर्क करती है, तो इसे गेंद को पहले बल्ले से छूना माना जाएगा। यानी गेंद को पहले बल्ले से छूना मानकर नॉटआउट करार दिया जाएगा। इस तरह कोहली नियमानुसार नॉटआउट होते, लेकिन फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर के गलत डिसिजन के चलते कोहली को अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद पवेलियन लौटना पड़ा। देखना होगा कि इस मामले में आईसीसी कितना दखल देती है।

---विज्ञापन---

virat kohli LBW

virat kohli LBW

https://twitter.com/vabby_16/status/1626862341659979776

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया ने ली 62 रनों की लीड

बहरहाल, दूसरे दिन मुकाबला काफी रोचक हो चला है। टीम इंडिया 262 रन पर आउट हुई तो ऑस्ट्रेलिया को 1 रन की लीड मिली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को 6 रन पर पवेलियन भेजा। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया कुल 62 रनों की लीड लेकर मैदान में उतरेगी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 18, 2023 05:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola