Luke Jongwe को भारतीय सट्टेबाज ने ऑफर कराई स्पॉट फिक्सिंग, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने की बड़ी कार्रवाई

luke jongwe spot fixing

luke jongwe spot fixing

नई दिल्ली: क्रिकेट जेंटलमैन गेम है, लेकिन कुछ लोग इसकी मर्यादा को तार-तार करने की कोशिश में जुटे रहते हैं। यही वजह है कि क्रिकेट में फिक्सिंग को लेकर आईसीसी समेत स्थानीय क्रिकेट बोर्ड तुरंत कार्रवाई करते हैं। इसी कड़ी में जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बड़ी कार्रवाई की है। जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने पिछले साल अगस्त में तेज गेंदबाज ल्यूक जोंगवे को स्पॉट फिक्सिंग ऑफर करने के मामले में एक प्रशंसक पर पांच साल का बैन लगा दिया है। जेडसी ने कहा कि जोंगवे ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी थी।

विज्ञापन

भारतीय सट्टेबाज से मिलवाने की बात कही

जानकारी के अनुसार, हरारे के 27 वर्षीय क्रिकेट प्रशंसक एडवर्ड वाल्टर मुपंगानो अतीत में स्थानीय क्लब के साथ ट्रायल खेल चुका है। उसने 4 अगस्त 2022 को ल्यूक जोंगवे से संपर्क करने और उन्हें एक भारतीय सट्टेबाज से मिलवाने की बात कही। जेडसी ने एक बयान में कहा- कथित तौर पर वह चाहता था कि खिलाड़ी एक इंटरनेशनल मैच के दौरान 7000 यूएस डॉलर के बदले उनके अनुसार गेंदबाजी करे। ये भी कहा गया कि यदि उनका अभियान सफल रहा तो सूत्रधार को कथित रूप से 3 हजार डॉलर की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

पांच साल के लिए किया बैन

बोर्ड ने कहा कि मुपंगानो ने भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप को स्वीकार कर लिया है। उसे जेडसी से जुड़े सभी आयोजनों, गतिविधियों और वेन्यू से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस घटना के मद्देनजर ZC ने जिम्बाब्वे को देश के कानून के तहत फिक्सिंग और किसी भी अन्य खेल भ्रष्टाचार को अपराध बनाने के लिए कहा है।

विज्ञापन

क्रिकेट में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं

जेडसी के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि कस्टोडियल सजा सहित कठोर प्रतिबंध क्रिकेट की विश्वसनीयता के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक को रोकने में मदद करेंगे।” “मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग को अपराध बनाने से अपराधियों और संभावित अपराधियों को कड़ी चेतावनी मिलेगी कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है और जो लोग इसमें लिप्त हैं उन्हें खेल से बाहर कर देना चाहिए।” ZC ने कहा कि वे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को तेज करेगा और ICC के साथ काम करना जारी रखेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्थानीय और विश्व स्तर पर क्रिकेट की इमेज खराब न हो।”

विज्ञापन

क्रिकेटरों से यही उम्मीद की जाती है

ZC के प्रबंध निदेशक गिवमोर मकोनी ने कहा, “मैं इस मामले की रिपोर्ट करने के लिए ल्यूक जोंगवे को धन्यवाद देना चाहता हूं। अगर हम अपने खेल को साफ रखना चाहते हैं तो क्रिकेट में सभी प्रतिभागियों से यही उम्मीद की जाती है।”
28 वर्षीय जोंगवे ने 2014 में डेब्यू करने के बाद से जिम्बाब्वे के लिए एक टेस्ट, 37 वनडे और 45 टी20 मैच खेले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ