नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट भले ही टीम इंडिया के पक्ष में न रहा हो, लेकिन भारतीय टीम 9 मार्च से अहमदाबाद में होने वाले चौथे टेस्ट को लेकर तैयारी कर चुकी है। इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगी।
इस अहम मैच में सबसे वरिष्ठ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद है। इंदौर मैच के दौरान उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बाहर बैठाया गया था। भारतीय टीम प्रबंधन ने मेडिकल स्टाफ के परामर्श से तेज गेंदबाजों को बाहर करने का फैसला लिया था। उन्हें आगे आईपीएल के बाद वनडे विश्व कप भी खेलना है। तीसरे मैच में शमी की जगह उमेश यादव को मोहम्मद सिराज के बाद दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया था।
और पढ़िए – WPL 2023: पहले मैच में ही लगी बाउंड्री की झड़ी, जानें किस खिलाड़ी ने जड़े सबसे ज्यादा चौके-छक्के
दोनों टीमों में सबसे अच्छे तेज गेंदबाज हैं शमी
शमी दोनों टीमों में सबसे अच्छे तेज गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 30 से अधिक ओवरों में सात विकेट लिए हैं। मोटेरा की सूखी पिच पर टीम इंडिया को उनकी जरूरत होगी। ये पिच रिवर्स स्विंग को मदद कर सकती है। भारत वर्तमान में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है।
सामान्य पिच तैयार कर रहे हैं क्यूरेटर
चौथे टेस्ट की पिच के बारे में राज्य संघ के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ”हमें भारतीय टीम प्रबंधन से कोई निर्देश नहीं मिला है। हमारे स्थानीय क्यूरेटर सामान्य ट्रैक तैयार कर रहे हैं जैसा कि हमने पूरे सत्र में किया है।” उन्होंने कहा, “दरअसल, यहां जनवरी में आखिरी रणजी मैच में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 प्लस का स्कोर बनाया था और गुजरात ने पारी की हार के बावजूद दोनों पारियों में 200 प्लस का स्कोर बनाया। इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
29 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines