नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में केएल राहुल फॉर्म में वापस लौट आए। केएल ने पहले तो विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया, इसके बाद उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी कर महफिल लूट ली। हालांकि मिचेल स्टार्क की एक गेंद ने उन्हें दर्द दे दिया। जिसके बाद वे कराह उठे।
पेट में लगी खतरनाक गेंद
ये नजारा 28वें ओवर में देखने को मिला। स्टार्क ने केएल को पहली गेंद इतनी खतरनाक डाली कि ये टप्पा पड़ने के बाद उनके पेट में जा लगी। इस तूफानी गेंद को झेल केएल कराह उठे। वे जमीन में ही बैठ गए। इसके बाद स्टार्क ने उनका हालचाल पूछा जिसके बाद केएल उठे और खुद को ठीक बताकर मैच शुरू करने को कहा।
और पढ़िए –IND vs AUS 1st ODI: चल गया केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाकर दिखाया जलवा
https://twitter.com/Jesus786Shiva/status/1636731517140606979
और पढ़िए –IND vs AUS: जडेजा की फील्डिंग से लाबुशेन को मिला मोटिवेशन, चीते सी छलांग लगाकर लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो
केएल ने संभाली भारत की पारी
हालांकि इसके बाद केएल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। केएल ने ऐसे वक्त पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी उठाई, जब भारतीय टीम के 5 बल्लेबाज 83 रन पर आउट हो चुके थे, लेकिन केएल क्रीज पर डटे रहे। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे 35.4 ओवर में 188 रन बनाकर ढेर हो गई। मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 6 ओवर में महज 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद सिराज ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 46 रन देकर 2, हार्दिक पांड्या-कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
38 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
40 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines