IND vs AUS: मेलबर्न टी20 में क्यों काली पट्टी पहनकर उतरी टीम इंडिया? कारण जानकर करेंगे सैल्यूट  

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है. जहां पर टॉस के समय बड़ा बदलाव देखने को मिला. दोनों ही कप्तान टॉस के समय जर्सी पर ब्लैक बैंड पहनकर उतरे थे. इसके पीछे का कारण फैंस जानना चाहते हैं. इससे पहले भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भी दोनों ही टीमें काली पट्टी पहनकर उतरी थी.

IND vs AUS 2nd ODI

IND vs AUS 2nd ODI

IND vs AUS: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आज भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस के दोनों टीमों की जर्सी में बदलाव देखने को मिला. दोनों ही टीमें ब्लैंक बैंड पहनकर मैदान पर उतरी है. इससे पहले महिला वर्ल्ड कप 2025 में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने ब्लैक बैंड पहना था. फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं. 

विज्ञापन

क्यों मेलबर्न में टीम इंडिया ने पहली काली पट्टी? 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में दोनों ही टीमों ने ब्लैक बैंड पहना हुआ है. जिसके पीछे का कारण है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 17 वर्षीय युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की मौत. 30 अक्टूबर की सुबह 17 साल के ऑस्टिन का निधन हो गया. एक टी20 मैच से पहले अभ्यास करते हुए ऑस्टिन को साइड आर्म गेंदबाजी के दौरान गेंद गर्दन में लगी. जिसके कारण ही वो कुछ दिन अस्पताल में भी रहे थे. इस खिलाड़ी की मौत के कारण ही मेलबर्न में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया काली पट्टी पहनकर खेल रही है. इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों ने भी इसी कारण काली पट्टी पहनकर सेमीफाइनल मुकाबला खेला था. 

विज्ञापन

दोनों टीमों ने दिया बड़ा ट्रिब्यूट 

मैच शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर मौन रखा था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेन ऑस्टिन को ट्रिब्यूट दिया. भारतीय खिलाड़ियों ने भी बेन ऑस्टिन के निधन पर शोक जताया. ऑस्ट्रेलिया में 10 साल पहले ऐसे ही इंटरनेशनल क्रिकेटर फिल ह्यूज का भी निधन हुआ था. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 4 ओवर के बाद 2 विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर अभी भी मैदान पर मौजूद हैं. शुभमन गिल और संजू सैमसन सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ