IND vs AUS: मेलबर्न टी20 मैच से पहले देखने को मिला भावुक पल, भारत-ऑस्ट्रेलिया ने दिया बेन ऑस्टिन को ट्रिब्यूट   

IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुकाबला शुरू होने से कुछ देर पहले ही दोनों टीमों ने बेन ऑस्टिन को ट्रिब्यूट दिया. 17 वर्षीय इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की मौत साइड आर्म गेंदबाजी के दौरान गेंद गर्दन में लगने के कारण हुई थी.

Ben Austin, IND vs AUS

Ben Austin, IND vs AUS

IND vs AUS: अक्टूबर 30 को ऑस्ट्रेलिया से क्रिकेट जगत के लिए बहुत ही बुरी खबर आई. 17 वर्षीय बेन ऑस्टिन की गर्दन में गेंद लगने के कारण मौत हो गई. जिसके बाद आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ब्लैक बैंड पहना. मेलबर्न में आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमें भी ब्लैक बैंड पहनकर मैदान पर उतरी है. इसके अलावा दोनों ही टीमों ने मैच शुरू होने से पहले ऑस्टिन को ट्रिब्यूट भी दिया. 

विज्ञापन

मेलबर्न में ऑस्टिन को दिया गया ट्रिब्यूट 

लोकल टी20 मैच से पहले ऑस्टिन नेट्स में साइड आर्म गेंदबाजी के खिलाफ अभ्यास कर रहे थे. उस समय गेंद उनके गर्दन में जाकर लगी. जिसके कारण वो मैदान पर गिर पड़े और उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा. जहां पर कुछ दिन एडमिट रहने के बाद 30 अक्टूबर की सुबह उनका निधन हो गया. जिसके बाद आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके लिए शोक जताया था. अब मेलबर्न टी20 मैच से पहले सभी ने मौन रखकर इस खिलाड़ी को ट्रिब्यूट दिया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मैदान पर इस खिलाड़ी की कैप रखी थी. इससे पहले कुछ इसी तरह ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल क्रिकेटर फिल ह्यूज को भी गंवाया था.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: मेलबर्न टी20 में क्यों काली पट्टी पहनकर उतरी टीम इंडिया? कारण जानकर करेंगे सैल्यूट  

मैच में टीम इंडिया की हालत हुई खराब

लगातार टॉस हार रही टीम इंडिया मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जिसके बाद खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 14 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 96 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 27 गेंदों में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो वहीं स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा 25 गेंदों में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं. शुभमन गिल, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव बल्ले के साथ बुरी तरह से फेल हो गए. एशिया कप 2025 के फाइनल के हीरो तिलक वर्मा तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. शिवम दुबे और अक्षर पटेल भी फेल हो गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ