IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 फरवरी को ही भारत पहुंच जाएगी और तैयारी शुरू कर देगी। वहीं भारत आने के लिए टीम के खिलाड़ियों ने पैकिंग भी शुरू कर दी है और वे अलग अलग सामान अपने साथ लेकर आ रहे हैं।
मार्नस लाबुशेन ने पैक किए कॉफी बैग
मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) समेत कई युवा खिलाड़ी पहली बार भारत दौरे पर होंगे। ऐसे में लाबुशेन ने भारत दौरे के लिए काफी सीरियस तैयारी की है। उन्होंने अपनी क्रिकेट किट के साथ-साथ कॉफी के कई सारे पैकेट्स भी पैक किए हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर की। लाबुशेन ने अपने किट बैग में कॉफी के कई सारे पैकेट्स से रखे हुए हैं और इसकी एक तस्वीर को टि्वटर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बस कुछ किलो कॉफी भी अपने रास्ते पर है.’ इसके साथ ही उन्होंने भारत का राष्ट्रीय ध्वज, कॉफी का कप और बैट बॉल वाला इमोजी इस्तेमाल किया है।
और पढ़िए – जीत के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने किया धमाकेदार डांस, देखें Video
https://twitter.com/marnus3cricket/status/1619839661194739712
डेविड वॉर्नर और दिनेश कार्तिक ने ले लिए मजे
मार्नस लाबुशेन के इस फोटो पर लोग तरह तरह के कमेंटे्स कर रहे हैं। ऐसे में सबसे रोचक कमेंट उनके साथी डेविड वॉर्नर ने किया। वॉर्नर ने लिखा कि ‘क्या तुम इन सभी के लिए इंपोर्ट ड्यूटी दे रहे हो ? वहीं भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने लाबुशेन को लिखा, ‘आपको भारत में भी बहुत शानदार कॉफी मिलेगी दोस्त।’ इसके साथ उन्होंने मुस्कुराता हुआ इमोजी भी शेयर किया है।’
और पढ़िए – ‘अंग्रेजों की खटिया खड़ी कर दी’…महिला टीम की तारीफ में अमिताभ बच्चन ने दिया ये बड़ा बयान
https://twitter.com/DineshKarthik/status/1619907298708844545
https://twitter.com/davidwarner31/status/1619902303242440705
IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines