IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया ने भारत की कमर तोड़ दी है। टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज वापस पवेलियन लौट गए हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की आंधी में भारत का टॉप ऑर्डर उड़ गया।
रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल तक स्टार्क के सामने टिक नहीं पाए। 5 में से 4 बल्लेबाजों को मिचेल स्टार्क ने आग उगलती गेंदों से चारों खाने चित किया। स्टार्क ने पिछले मैच में जीत के हीरो रहे केएल राहुल का भी शिकार किया। स्टार्क अपनी टीम की तरफ से पारी का 9वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने केएल राहुल का शिकार कर लिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘मजा आ रहा है’….ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले मार्श और हेड ने मैच के बाद दिया ये बयान
https://twitter.com/Muhamma10813945/status/1637382763820072961?s=20
स्टार्क ने किया केएल राहुल का शिकार
दरअसल, मिचेल स्टार्क तेज रफ्तार के साथ भागकर आए थे। उनके हाथ से गेंद आग उगलती हुई निकली और पड़कर अंदर आते हुए सीधा केएल राहुल का पैड पर जा लगी। स्टार्क की रफ्तार से राहुल गच्चा खा गए और गेंद ने अपना काम कर दिया। राहुल को हिलने तक का वक्त नहीं मिला और वह LBW हो गए। आउट होने के बाद राहुल निराश दिखे। उन्होंने 11 गेंद में 9 रन बनाए।
और पढ़िए – IND vs AUS: टॉप ऑर्डर फ्लॉप, सूर्या का बल्ला खामोश…ये रहे टीम इंडिया की हार के 5 कारण…
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच स्कोर
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने 15.2 ओवर का खेल होने तक 6 विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 13, गिल 0, सूर्यकुमार यादव 0 और केएल राहुल 9 रन के बाद विराट कोहली भी 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
22 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
29 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines