IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Trophy 2023) का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम के सामने एक बड़ी परेशानी विकेटकीपर को लेकर खड़ी हो गई है।
टीम के पास स्कवॉड में दो स्पेशलिस्ट विकेटकीपर ईशान किशन और केएस भरत मौजूद हैं वहीं केएल राहुल भी कीपिंग कर सकते हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकट में टीम एक शानदार विकेटकीपर के साथ ही उतरना चाहेगी इसीलिए राहुल विकेटकीपिंग करते नजर नहीं आएंगे। इसकी पुष्टी बीसीसीआई के एक अधिकारी ने भी कर दी है।
और पढ़िए – हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सहवाग को शक, बोले- गोरों से भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती
‘केएल राहुल नहीं करेंगे विकेटकीपिंग’
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स पर कहा, ‘पिछले एक साल में केएल राहुल को काफी सारी चोटें आई हैं, टेस्ट में उनके लिए विकेटकीपिंग करना शायद सही नहीं होगा। टेस्ट क्रिकेट में स्पेशलिस्ट विकेटकीपर की जरूरत होती है। टीम में भरत और ईशान दो स्पेशलिस्ट विकेटकीपर हैं। यह टीम मैनेजमेंट का काम है कि वह किसे चुनते हैं।’
केएस भरत और किशन में किसे मिलेगी मौका ?
ईशान किशन और केएस भरत दोनों ने ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेहतरीन परफॉर्म किया है और वे स्पेशलिस्ट कीपर भी हैं ऐसे में टीम मेनेजमेंट के पास इन दोनों में किसी एक का चयन करना कठिन चुनौती होगा। किशन भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में तो कीपिंग करते हैं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम नागपुर में केएस भरत को मौका दे सकती है। भरत पिछले डेढ़ साल से टीम के साथ हैं लेकिन पंत की मौजूदगी में उन्हें मौका नहीं मिला और टीम उन्हें डेब्यू करा सकती है।
IND vs AUS Test: पहले दो टेस्ट के लिए भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
22 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
34 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
37 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
53 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines