IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्च महीने में होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। रविवार शाम बीसीसीआई ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का जब ऐलान किया तो उसमें एक ऐसे खिलाड़ी का नाम भी शामिल था, जिसने सभी को चौंका दिया।
इस खिलाड़ी का नाम है जयदेव उनादकट। जी हां, इस मैच विनर प्लेयर ने भारत की वनडे टीम में 10 साल बाद वापसी की है। 21 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच्चि में अपने करियर का अंतिम वनडे खेलने वाले जयदेव इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। बाएं हाथ से घातक गेंदबाजी करने वाला ये फास्ट बालर कंगारू टीम पर अकेला भी भारी पड़ सकता है।
https://twitter.com/RajeevR65086598/status/1627494209119989760?s=20
जयदेव ने साल 2013 में खेला था आखिरी वनडे मैच
जयदेव उनादकट ने साल 2013 में टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 21 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच्चि में खेला था, तब से लेकर वह घरेलू क्रिकेट खेलते रहे और उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पहले भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली और अब वनडे टीम में भी इस प्लेयर को शामिल किया गया है।
रणजी में सौराष्ट्र को बनाया चैंपियन
जयदेव उनादकट ने हाल में रणजी ट्रॉफी 2023 में अपनी टीम सौराष्ट्र को चैंपियन बनाया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में सौराष्ट्र को दूसरी बार रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया है। सौराष्ट्र ने फाइनल में बंगाल को हराया है। जयदेव ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी फाइनल में बंगाल के खिलाफ 9 विकेट चटकाए हैं।
https://twitter.com/adi7anand/status/1627514568556613633?s=20
टेस्ट में 12 साल बाद मिला था मौका
जयदेव उनादकट को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी। हालांकि 31 साल के इस पेसर को बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए दिल्ली टेस्ट मैच से पहले रिलीज किया गया था। लिहाजा अब वह वापस टीम में आ गए हैं। जयदेव ने 2010 में टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन फिर उन्हें करीब 12 साल बाद टेस्ट टीम में जगह मिली और वह दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में मुकाबला खेले थे।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
4 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
5 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
5 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
5 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
6 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
7 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines