नई दिल्ली: अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में डेविड वार्नर का कठिन कैच छोड़ने के बाद टीम के साथी मोहम्मद सिराज पर बुरी तरह बिफर गए। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 20वें ओवर के दौरान वॉर्नर ने अंतिम गेंद पर स्वीप कर बॉल को उड़ाना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए डीप बैकवर्ड स्क्वायर की ओर चली गई। बॉल को आता देख सिराज ने कैच लेने के लिए तेजी से दौड़ लगाई। उन्होंने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे इसे पकड़ने में नाकाम रहे।
और पढ़िए – लाहौर कलंदर्स के प्लेयर्स को मिला जीत का ईनाम, उपहार में मिले प्लॉट और आई फोन
ये जडेजा का स्टेंडर्ड नहीं
सिराज के अच्छे प्रयास के बावजूद जडेजा काफी निराश नजर आए। तेज गेंदबाज सिराज के समर्थन में उतरते हुए दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर मैच कमेंट्री के दौरान बयान देते हुए कहा- “सिराज के साथ हमने पिछले 2-3 वर्षों में जो देखा है, उसने अभी भी उस प्रवृत्ति को विकसित नहीं किया है। यह एक कठिन कैच था, लेकिन उसने देर से शुरुआत की और इसलिए उसे डाइव लगानी पड़ी। जडेजा के गुस्से के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने कहा फिर भी यह आपके स्टेंडर्ड नहीं हो सकते रवींद्र। आपके मानक बहुत ऊंचे हैं।”
https://twitter.com/MainDheetHoon69/status/1638480371804409866?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1638480371804409866%7Ctwgr%5Edf057fc3fff8796b29ac7e988e4100b3157a384d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fsunil-gavaskar-s-on-air-retaliation-for-mohammed-siraj-over-drop-catch-after-ravindra-jadeja-ambush-watch-video-india-vs-australia-3rd-odi-101679480326702.html
और पढ़िए – IND vs AUS: स्टार्क की गेंद को Rohit Sharma ने भेजा बाउंड्री के पार, मारा तूफानी SIX, देखें Video
31 गेंदों में केवल 23 रन ही बना सके वॉर्नर
जडेजा के ओवर की अंतिम गेंद पर दो रन लेने वाले वॉर्नर भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 31 गेंदों में केवल 23 रन ही बना सके। अनुभवी बल्लेबाज को स्पिनर कुलदीप यादव ने 25वें ओवर में आउट किया। निर्णायक मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हेड, मार्श और स्मिथ के विकेट चटकाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
53 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines