IND vs AUS: ऋषभ पंत की सेहत में फिलहाल सुधार हो रहा है। हालांकि उन्हें फिट होने में 6 महीने से एक साल का वक्त लग सकता है। वहीं इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत के फिट होने की कोई उम्मीद नहीं है। उनकी जगह टीम में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी इसे लेकर हर तरफ चर्चाएं हो रही है। वहीं इसी बीच पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने एक विस्फोटक बल्लेबाज को शामिल करने को लेकर भविष्यवाणी की है।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से होने जा रही है, पंत टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के रेगुलर विकेटकीपर है, जबकि उनका प्रदर्शन भी टेस्ट में शानदार रहा है। लेकिन पंत फिलहाल चोट के चलते लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।
और पढ़िए – आउट या नॉट आउट ? इस कैच पर मच गया बवाल, देखें Video
पूर्व क्रिकेटर ने इस बल्लेबाज पर जताया भरोसा
भारतीय टीम के चयनकर्ता और पूर्व क्रिकेटर सबा करीम के मुताबिक ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को मौका दिया जाना चाहिए। किशन का हालिया प्रदर्शन भी शानदार रहा है, ऐसे में उनके चुने जाने की पूरी उम्मीद है। एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू के दौरान सबा करीम ने कहा कि ‘सहमत हूं कि केएस भरत को टेस्ट विकेटकीपिंग की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है, लेकिन पूरे सम्मान के साथ मुझे लगता है कि ऋषभ पंत जिस तरह की भूमिका टेस्ट टीम में निभा रहे थे, उसे देखते हुए ईशान किशन को पंत का आदर्श रिप्लेसमेंट होना चाहिए।
और पढ़िए – IND vs AUS: ऋषभ पंत की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को टेस्ट में मिल सकता है मौका, ये खिलाड़ी भी लाइन में
IND vs AUS: भारतीय टीम का जल्द होगा ऐलान
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट होने हैं, ऐसे में BCCI जल्द ही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में ऋषभ पंत की जगह किस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
46 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines