IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पहुंच गई है और बेंगलुरू में प्रेक्टिस शुरू कर दी है। इस सीरीज के पहले मैच से पहले ही टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के बेहतरीन ऑल-राउंडर कैमरुन ग्रीन नागपुर टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।
नागपुर टेस्ट से बाहर हो जाएंगे कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस ने किया इशारा
दरअसल ऑस्ट्रे्लियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे जिससे उनकी उंगली में दिग्गत हो रही थी। इस चोट के चलते उनका टेस्ट में गेंदबाजी ना करना पहले से ही तय था लेकिन अब कप्तान पैट कमिंस के बयान के हिसाब से वे टेस्ट से ही बाहर हो सकते हैं। दरअसल पैट कमिंस ने कैमरुन की चोट को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘ मैं जानता हूं कि वे पहले मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। उनके लिए अगला हफ्ता बेहद जरुरी है वे अभी तक कुछ खास नहीं कर पाएं हैं। उन्हें जैसी चोट लगी है वह एक बार ठीक हो जाती है तो ठीक है। हम यही उम्मीद करेंगे कि वे अगले हफ्ते तक ठीक हो जाएं।
और पढ़िए – टेस्ट सीरीज के लिए स्टाइलिश अंदाज में नागपुर पहुंचे विराट कोहली और केएल राहुल, देखें वीडियो
इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
और पढ़िए – ‘पुराना चावल है…’, धोनी ने कोहली को करा दिया था चुप, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
27 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines