India vs Australia T20 Series 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। इस सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और चौथा मुकाबला शुक्रवार 1 दिसंबर को रायपुर में होना है। इससे पहले मंगलवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी शतक लगाकर टीम को सीरीज में बरकरार रखते हुए जीत दिलाई थी। लेकिन चौथे मैच से पहले बुधवार को मैक्सवेल ने एक ऐसा एक्स पोस्ट किया जिससे ऑस्ट्रेलियाई फैंस को झटका लग गया। उन्होंने घर वापस लौटने की बात कही।
मैक्सवेल समेत 6 खिलाड़ी लौटे स्वदेश
दरअसल तीसरे मुकाबले से पहले ही बीच टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में बदलाव की जानकारी सामने आ गई थी। इसी बीच तीसरे मैच से एडम जैम्पा और स्टीव स्मिथ बाहर भी थे क्योंकि यह दोनों घर लौट गए थे। जानकारी यह भी मिली थी कि तीसरे टी20 के बाद टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी भी स्वदेश वापस लौट जाएंगे। इसमें वही खिलाड़ी थे जो लगातार वर्ल्ड कप के बाद से खेल रहे थे और वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वॉड का हिस्सा भी थे। इस लिस्ट में मार्कस स्टॉयनिस, सीन एबट, ग्लेन मैक्सवेल और जोश इंग्लिस का नाम था।
यह भी पढ़ें:- IND vs SA: रोहित शर्मा नहीं करेंगे कप्तानी! केएल राहुल के Video ने इस ओर किया इशारा
बदल गया ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्क्वॉड बदल गया है। इस टीम में छह बड़े खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के बाद कई बड़े बदलाव हुए और युवा खिलाड़ियों को एंट्री मिली है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास मौका है सीरीज को जीतने का। कंगारू टीम निश्चित ही इन बड़े स्टार्स के जाने से कमजोर हो जाएगी। लेकिन टीम इंडिया को सावधाना रहना होगा और वह मैथ्यू वेड की कप्तानी वाली इस युवा टीम को भी हल्के में नहीं ले सकती। सीरीज का चौथा मुकाबला 1 दिसंबर और पांचवां 3 दिसंबर को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें:- ‘फूट-फूट कर रो रहे थे रोहित और विराट,’ वर्ल्ड कप फाइनल के बाद आंसुओं के सैलाब में डूब गया था ड्रेसिंग रूम
https://twitter.com/iGlennMaxwell32/status/1729899048675758402
ऑस्ट्रेलिया का नया स्क्वॉड
मैथ्यू वेड (कप्तान), टिम डेविड, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, बेन मैक्डरमेट, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, केन रिचर्डसन, जेसन बेहेरेनडार्फ, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
55 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines