IND vs AUS Final, World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले बहुत सारी चर्चाएं होने लगी हैं। हों भी क्यों ना, वर्ल्ड कप भारत में है और भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि टीम इंडिया तीसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगी। पर इसी बीच शुक्रवार को हुए एक ऐलान ने भारतीय फैंस को डरा दिया है। दरअसल यह ऐलान है अंपायर्स से जुड़ा।
कौन है वो विवादित अंपायर?
फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी द्वारा उस अंपायर को नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले टीम इंडिया की पिछली पांच बड़ी आईसीसी नॉकआउट की हार का हिस्सा रह चुका है। उस अंपायर का नाम है रिचर्ड केटलबोरो जो इस वर्ल्ड कप के दौरान भी अपने फैसलों के लिए चर्चा का विषय रहे हैं। उनके ऊपर एक मैच में विराट कोहली की बल्लेबाजी के दौरान वाइड बॉल नहीं देने पर कई सवाल भी उठे थे। इतना ही नहीं केटलबोरो टीम इंडिया के लिए अनकली भी साबित हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: बदल गया मैच का वेन्यू; अब दूसरे मैदान पर होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत!
क्यों टीम इंडिया के लिए अनलकी रहे केटलबोरो?
रिचर्ड केटलबोरो की बात करें तो वह भारत की पिछली बड़ी आईसीसी नॉकआउट की पांच हार का हिस्सा रहे हैं। भारतीय टीम को 2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल, 2016 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, 2015 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार मिली थी। खास बात यह है कि इन पांचों मौकों पर फील्ड अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ही थे। अब एक बार फिर से 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए उन्हें ही अंपायर नियुक्त किया गया है। इसलिए यह आंकड़े भारतीय फैंस को डरा सकते हैं लेकिन टीम इंडिया जिस फॉर्म में है उसके आगे ऐसे कई संयोग विफल नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: फाइनल से पहले अहमदाबाद की पिच पर शुरू हुई चर्चा! मिचेल स्टार्क ने दिया बयान
ICC ने किया अंपायरिंग पैनल का ऐलान
- फील्ड अंपायर्स: रिचर्ड केटलबोरो, रिचर्ड इलिंगवर्थ
- थर्ड अंपायर- जोएल विल्सन
- मैच रेफरी- एंडी पाइक्रॉफ्ट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
28 mins agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
48 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
1 hr agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
2 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
3 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines