IND vs AUS, Rohit Sharma on Playing 11: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में 10 मुकाबले जीतने के बाद 19 नवंबर रविवार को अपनी फाइनल परीक्षा के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी। टीम इंडिया की इस महामुकाबले के लिए होने वाली प्लेइंग 11 पर खास चर्चा हो रही है। इसको लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से एक दिन पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान रोहित ने प्लेइंग 11 पर बड़ा बयान भी दिया।
क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लेइंग 11 को लेकर बयान दिया। वह बोले कि,’अभी तक हमने कुछ भी तय नहीं किया है। सभी के पास फाइनल खेलने का मौका है। हम पिच को कल रीड करेंगे और 12 से 13 खिलाड़ी हमारे लिए तैयार हैं। हमने अभी 11 तय नहीं किए हैं। मैं चाहता हूं कि सभी खिलाड़ी रेडी रहें।’
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: रिजर्व डे से DRS और नो बॉल तक, फाइनल मुकाबले के ये नियम जानना बेहद जरूरी
हम फाइनल के लिए पहले से तैयार…
वहीं भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि,’हम इस दिन के लिए काफी पहले से ही तैयार हैं। हमने टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला है। सभी तीनों फॉर्मेट में हम सही खिलाड़ियों को चुनने पर ही फोकस करते हैं। हम पिछले ढाई साल से ऐसा कर रहे हैं। हमने सभी को उनके रोल साफतौर पर बता रखे हैं। इससे हमें भी मदद मिली है। उम्मीद है हम फाइनल में भी अच्छा करेंगे।’
राहुल द्रविड़ की तारीफ में कही यह बात
रोहित शर्मा ने टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की तारीफ की और कहा कि,’राहुल द्रविड़ का रोल हमारे अभी तक के सफर में बेहद खास रहा है। यह मेरे लिए होता है कि मैं किसी चीज के बारे में सोचा लेकिन उनका काम होता है उस पर राजी होना। राहुल भाई ने अपने करियर में जिस तरह क्रिकेट खेला और जिस तरह वह यहां हैं, वो विपरीत है। उनका हमें पूरी तरह फ्री छोड़ना हमारे लिए सबसे खास बात है।’
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023 Prize Money: 82 करोड़ रुपए की होगी बारिश, विनर से रनर अप तक किसे मिलेगी कितनी राशि
भारत की संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines