---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs AUS: मैदान में घुसे शख्स के खिलाफ पुलिस का एक्शन, फिलिस्तीन का झंडा लेकर पहुंचा था विराट के करीब

IND vs AUS Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी फाइनल में मैदान पर एक शख्स घुसा था। अब पुलिस ने इस पर बड़ा एक्शन लिया है।

IND vs AUS Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के बीच एक अनजान शख्स मैदान पर घुस आया था। उस शख्स ने फिलिस्तीन का झंडा थाम रखा था और उसके कपड़ों पर भी फिलिस्तीन समर्थक कई वाक्य लिखे थे। अब इस शख्स पर स्थानीय पुलिस ने एक्शन लिया है। उस शख्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने लिया एक्शन

भारत की पारी के 14वें ओवर में यह शख्स मैदान पर घुसा तो विराट और राहुल उसे दूर करने लगे। फिर कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मियों ने आकर इस शख्स को मैदान से बाहर कर दिया। ताजा अपडेट के अनुसार विराट के इस फैन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसको लेकर एएनआई ने वीडियो जारी किया जिसमें पुलिस इस शख्स को गिरफ्तार करके ले जाती हुई दिख रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल के बीच मैदान में घुसा शख्स, फिलिस्तीन का झंडा लेकर पहुंचा विराट के करीब

---विज्ञापन---

हालांकि, यह पहला ऐसा वाकया नहीं है जब कोई क्रिकेट फैन मैदान पर घुसा है। इससे पहले Jarvo नाम के एक फैन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह सुपरफैन अक्सर टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में घुस जाता था। इस वर्ल्ड कप के दौरान भी जारवो चर्चा में आया था। लेकिन उसके बाद वो नहीं नजर आया। अब यह नया फैन फिलहाल चर्चा में है। अभी यह जानना बाकी है कि आखिर कौन है ये शख्स, इसको लेकर अपडेट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के टॉस करने के तरीके पर उठा था सवाल, अब वसीम अकरम ने फाइनल के बीच कही बड़ी बात

---विज्ञापन---

विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट

विराट कोहली 54 रन बनाकर इस पारी में पवेलियन लौटे। उन्होंने एक सधी हुई पारी खेली और टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारा था। उनका मौजूदा वर्ल्ड कप में यह 9वां फिफ्टी प्लस स्कोर था। वहीं 6 अर्धशतक उन्होंने इस सीजन लगाए। 765 रन बनाकर वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 19, 2023 04:51 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola