IND vs AUS Pitch Report: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह फाइनल 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। फाइनल मुकाबले के दौरान पूरा स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा रहेगा। आपको बता दें कि इस मुकाबले का रिजल्ट काफी हद तक टॉस पर आधारित रहने वाला है। टॉस इस मुकाबले में काफी अहम भूमिका निभाने वाला है। चलिए आपको बताते हैं अहमदाबाद के स्टेडियम में टॉस क्यों है इतना खास।
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की अधिक जीत
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को 1 लाख 25 हजार दर्शक मौजूद रहने वाले हैं। भारी संख्या में फैंस फाइनल की गवाह बनेंगे। अगर भारत को यह मुकाबला अपने नाम करना है, तो इसके लिए गुड लक का साथ होना काफी जरूरी है। इस गुड लक की शुरुआत टॉस से होने वाली है। अगर भारत इस मुकाबले में टॉस अपने नाम कर लेता है, तो यह टीम इंडिया के लिए काफी गुड लक माना जाएगा। इस मैदान पर अभी तक कुल 30 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, इनमें से 16 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं, 14 मुकाबले बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘ऑस्ट्रेलिया बनाएगा 450, भारत 65 पर ऑलआउट’, स्टार क्रिकेटर की भविष्यवाणी Viral
पहली पारी का औसत स्कोर 240
भारत अगर टॉस जीतता है, तो पहले बल्लेबाजी करने में फायदा है। इसके कई कारण है। आंकड़े बताती है कि अहमदाबाद का मैदान पहले बल्लेबाजी करने के लिए काफी बेस्ट है। तभी इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अधिक मुकाबले जीती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 243 रन का है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 210 रन के आसपास हो जाता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल में होगी MS Dhoni की एंट्री, ‘मेन इन ब्लू’ को मोटिवेट करेंगे विश्व विजेता कप्तान
दूसरी पारी में बल्लेबाजी होगी मुश्किल
मौसम विभाग का भी कहना है कि दूसरी पारी में रात हो जाएगी, इसके कारण से मैदान पर ओस गिरने लगेगा, इससे बल्लेबाजी में काफी दिक्कतें आएगी। गेंदबाजी के लिए दूसरी पारी अच्छी होगी। ऐसे में अगर भारत को यह मुकाबला आसानी से अपने नाम करना है, तो इसके लिए टॉस जीतना होगा।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
9 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
44 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines