---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: ‘हम अच्छा नहीं कर पाए, हमने सब कुछ ट्राई किया लेकिन…’, हार के बाद छलका रोहित का दर्द

IND vs AUS Final, Rohit Sharma Reaction: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद पहला बयान दिया और इसके कारण बताए।

---विज्ञापन---

IND vs AUS Final, Rohit Sharma Reaction: भारतीय टीम दुर्भाग्यवश वर्ल्ड कप 2023 में 10 मुकाबले लगातार जीतने के बाद फाइनल में 6 विकेट से हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने छठा वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया ने किया लेकिन फाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद रोहित शर्मा भावुक नजर आए। वहीं भारत की हार के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में उन्होंने बयान भी दिया।

क्या बोले रोहित शर्मा?

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि,’फैसला हमारे पक्ष में नहीं गया। हम आज अच्छा नहीं कर पाए। हमने सबकुछ ट्राई किया लेकिन हम नहीं कर पाए। 20-30 रन और होते तो अच्छा था। केएल राहुल और विराट कोहली ने अच्छी साझेदारी की है। हम 270 और 280 की तरफ देख रहे थे लेकिन विकेट जल्दी-जल्दी गिरते गए।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: फाइनल में हार के बाद भावुक हुए रोहित शर्मा, नम आंखों के साथ भागे मैदान से बाहर

---विज्ञापन---

क्यों मिली हार?

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि,’जब आप 240 रन ही बनाते हैं तो आपको विकेट की जरूरत होती है। पर हेड और लाबुशेन को खेल को आगे ले जाने के लिए क्रेडिट देना चाहिए। लेकिन मुझे लगता है कि विकेट लाइट्स के अंदर यानी शाम के समय बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गया था। पर मैं इस पर कोई सफाई नहीं दे रहा। हमने रन नहीं बनाए और क्रेडिट देना चाहिए उनकी (हेड और लाबुशेन) की साझेदारी को।’

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: अंपायर का एक फैसला भारत के लिए विलेन? फैंस के निशाने पर फिर आए Richard Kettleborough

---विज्ञापन---

क्या रहा मैच का हाल?

मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो एकदम सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 240 रन बनाए और अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए। इस विश्व कप में टीम इंडिया पहली बार ऑलआउट हुई। जवाब में कंगारू टीम ने 43 ओवर में 241 रन बनाए और मैच 6 विकेट से जीत लिया। ट्रेविस हेड ने 137 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को विश्व विजेता बनाया।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 20, 2023 06:19 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola