---विज्ञापन---

IND vs AUS: ‘भारत बनेगा विश्व विजेता’! फाइनल मैच पर ऑस्ट्रेलिया से आईं दो बड़ी भविष्यवाणी

IND vs AUS Final Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप 2023 फाइनल को लेकर ऑस्ट्रेलिया से दो भविष्यवाणी सामने आई हैं।

IND vs AUS Final Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। इस महामुकाबले से पहले विश्व विजेता के नाम को लेकर कई भविष्यवाणियां सामने आई हैं। इस पर भारतीय दिग्गजों का तो कहना लाजिमी था कि टीम इंडिया चैंपियन बनेगी। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया से भी दो ऐसी भविष्यवाणी आ गई हैं जिसमें भारत के ही तीसरी बार विश्व विजेता बनने की बात कही जा रही है।

किसने की भारत के जीतने की भविष्यवाणी?

भारत के कई पूर्व क्रिकेटर्स हरभजन सिंह, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, सौरव गांगुली और इरफान पठान ने जहां टीम इंडिया के चैंपियन बनने की भविष्यवाणी की थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच और शेन वॉटसन ने भी अब भारत के ही विश्व विजेता बनने की भविष्यवाणी कर दी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल बेवन ने भी टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले के लिए फेवरिट माना था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि, ऑस्ट्रेलिया के फाइनल जीतने की संभावनाएं कम हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल से पहले खुला ऑस्ट्रेलिया की तैयारी का राज, शमी से निपटने के लिए बनाया खास प्लान!

---विज्ञापन---

टीम इंडिया टूर्नामेंट में अजेय

भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अजेय है। टीम ने लीग स्टेज के सभी 9 मुकाबले जीते, फिर उसके बाद टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम लीग स्टेज में शुरुआती दो मैच हारी थी , फिर उसके बाद उसने भी लगातार आठ मुकाबले जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमें इन फॉर्म हैं लेकिन भारत का घरेलू मैदान है और होम क्राउड का मनोबल होगा। इस कारण टीम इंडिया का पलड़ा खिताबी मुकाबले में भारी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS Pitch: अहमदाबाद की पिच पर बड़ा अपडेट; फाइनल मैच की सतह तैयार, मुश्किल में पड़ेंगे कंगारू!

---विज्ञापन---

20 साल पुराना बदला लेगा भारत!

---विज्ञापन---

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। इससे पहले 2003 में दोनों टीमें भिड़ी थीं जहां रिकी पोंटिंग की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को मात दी थी। अब 20 साल बाद टीम इंडिया के पास मौका है उस हार का बदला लेने का। समीकरण ठीक उसी वर्ल्ड कप जैसे बन रहे हैं, बस फर्क इतना है कि उस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया अंत तक अजेय रही थी। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अभी तक अजेय है।

First published on: Nov 19, 2023 06:00 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola