IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू हो गई है। इस ट्रॉफी में कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे विराट कोहली से लेकर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी नहीं तोड़ पाए हैं। आइए जानते हैं कि धोनी के इस रिकॉर्ड के बारे में…
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए टेस्ट में करीब 6 साल तक कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2008 से 2014 तक टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। इस दौरान धोनी ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बतौर कप्तान 13 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 8 में उन्हें जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रा रहा।
और पढ़िए – भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन जीतेगा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी? महेला जयवर्धने ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
धोनी के नाम दर्ज है ये खास रिकॉर्ड
धोनी के नाम बतौर कप्तान बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी नहीं तोड़ पाए हैं। विराट कोहली 10 टेस्ट मैच में 3 मैच ही जीत सके हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 11 टेस्ट मैच में 2 ही टेस्ट मैच जीत पाए हैं।
कप्तान के रुप में जड़ा दोहरा शतक
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के अलावा धोनी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह ऐसे इकलौते भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया है। आपको बता दें कि धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 224 रन की पारी खेली थी।
और पढ़िए – हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सहवाग को शक, बोले- गोरों से भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती
15 बार खेली जा चुकी है बॉर्डर-गावस्कर सीरीज
इतिहास के पन्ने पलटें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 15 बार बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी का आयोजन किया जा चुका है, इसमें से भारत ने 9 ओर ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार सीरीज पर कब्जा जमाया है। दोनों ही टीमों के बीच एक सीरीज ड्रा रही थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
8 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
4 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines