नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू होने जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पुष्टि की है कि वह सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच के लिए फिट नहीं होंगे। स्टार्क क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड्स के दौरान मंच पर थे। इस दौरान मेजबान ने उनकी फिटनेस के बारे में पूछा। इस सवाल के जवाब में स्टार्क ने कहा- “मैं ट्रैक पर हूं..अभी भी कुछ हफ्ते और फिर शायद दिल्ली में टीम से मिलूं। दिल्ली में 17 से 21 फरवरी तक दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी होगी। जबकि नागपुर 9 से 13 फरवरी तक पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा। हालांकि अभी इसका पता नहीं चल पाया है कि स्टार्क दूसरे मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लगी थी चोट
स्टार्क को पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अंगुली में चोट लगी थी। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल अंगुली से गेंदबाजी करना जारी रखा था। स्टार्क सीरीज का आखिरी मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज टीम का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि वह श्रृंखला में बेहतर भूमिका निभाएंगे। स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया को भी कैमरून ग्रीन की कमी भी खल सकती है। वह अंगुली में चोट से परेशान हैं। हरफनमौला खिलाड़ी ग्रीन बल्लेबाजी के लिए फिट हैं, लेकिन गेंदबाजी में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़िए – ‘मुझमें और हरमनप्रीत में एक चीज कॉमन है…’, वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार अंदाज में दिया कप्तान को जवाब
https://twitter.com/7Cricket/status/1619983845310320640?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1619983845310320640%7Ctwgr%5Ee1b69b034798f6103da960abfa8ad61f79bc3758%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.timesnownews.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-aus-blow-for-australia-as-mitchell-starc-confirms-his-absence-from-first-test-match-watch-article-97454492
और पढ़िए – निर्णायक मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची भारतीय टीम, खास अंदाज में हुआ स्वागत, देखें वीडियो
हमारे पास कुछ अच्छे विकल्प हैं
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा- “हम पहले उसकी बल्लेबाजी को महत्व देते हैं। वह हमारे शीर्ष छह में एक बल्लेबाज है, उसकी गेंदबाजी एक बोनस है। “अगर कोई बदलाव होता है या कैमरून ग्रीन पहला टेस्ट नहीं खेलते हैं, तो हमें लगता है कि हमारे पास कुछ अच्छे विकल्प हैं।” ग्रीन आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और टेस्ट सीरीज के बाद भारत में ही रहेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
6 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
59 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines